सपा आज सांसद पर हुए हमले के विरोध में सौंपेगी ज्ञापन
आगरा के एमजी रोड पर सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक यातायात प्रभावित रहेगा। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे जिला व महानगर इकाई से कार्यकर्ता और पदाधिकारी सुभाष पार्क पर एकत्र होंगे। यहां से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे। जहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।Ayodhya News: अयोध्या में टूटी करीब 288 वर्ष पुरानी परंपरा, निकले हनुमानगढ़ी के महंत रथ यात्रा में हाथी घोड़े ऊंट के साथ विशाल जन समूह
बैठक कर प्रदर्शन की बनाई रणनीति
बुधवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने प्रदर्शन की तैयारियों के बारे में जिला व महानगर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सपा प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। आगरा के अलावा अन्य जिलों में भी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद, महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, प्रदेश सचिव राजपाल यादव, सलीम शाह, सुरेंद्र चौधरी, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।