फेसबुक पर हुई नेहा शर्मा से दोस्ती
ATS को रविंद्र कुमार के मोबाइल से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की अहम डेली रिपोर्ट मिली है। इसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट और अन्य गोपनीय जानकारी/ स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर शामिल है। एडीजी ATS नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि नेहा शर्मा नाम की आईडी पाकिस्तान से ऑपरेट हो रही थी। रविंद्र की गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी आरती को भी दी गई है।
ऐसे हुआ हनिट्रैप का शिकार
पूछताछ में रविंद्र ने बताया कि पिछले साल जून-जुलाई में नेहा शर्मा नाम की एक लड़की से फेसबुक पर संपर्क हुआ। फिर हम दोस्त बन गए। पहले हम दोनों मैसेंजर पर बात करते थे। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदलने लगी। बाद में नेहा ने अपने वॉट्सऐप नम्बर शेयर किया। इसके बाद हम वाट्सएप पर बात करने लगे।
नेहा ने कहा था मालामाल बना दूंगी
नेहा ने बताया कि वह भारत के विदेश व रक्षा मंत्रालय की अहम गोपनीय सूचनाओं को इकट्ठा करती है। इसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को शेयर करती है। इस काम के लिए उसे अच्छा पैसा मिलता है। अगर तुम मेरे साथ काम करोगे तो मालामाल कर दूंगी। इसके बाद मैं लालच में आ गया। मैंने अपने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की कई महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी नेहा शर्मा को शेयर कर दी। रवींद्र के मुताबिक, वह दस्तावेज और इनपुट भेजने के बाद उसे फोन से डिलीट कर देता था।
गगनयान दुनिया का चौथा स्पेस प्रोजेक्ट
एडीजी नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि रविंद्र जिस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता है, वह गगनयान प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। गगनयान भारत का स्पेस प्रोजेक्ट है। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बनने की राह पर है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चाइना अपने-अपने स्पेस प्रोजेक्ट चला रहे हैं। रवींद्र ने गगनयान से जुड़ी जानकारियां भी साझा की हैं, जिनकी जांच चल रही है।
होली पर गले नहीं मिले तो भाजपा नेता को मारी गोली, साथी को तमंचे की बट से किया लहूलुहान इससे पहले 6 मार्च को भी कौशांबी से बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार हुआ था। आतंकी लाजर मसीह की गिरफ्तारी यूपी और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई। वह अमृतसर के ग्राम कुरलियान का रहने वाला है। आईएसआई मॉड्यूल के लिए काम कर रहा था। आतंकी बीकेआई के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी का सहयोग है।