इसी तरह डूंगरपुर एसपी मोनिका सेन को हाड़ी रानी बटालियन कमांडेंट के पद पर लगाया गया है। यहां तैनात कमांडेंट महावीर सिंह राणावत को पुलिस अधीक्षक एसीबी जयपुर लगाया गया है। ब्यावर एसपी श्याम सिंह का तबादला सीआईडी जयपुर किया गया है। उनके स्थान जयपुर एसपी इंटेलीजेंस रतनसिंह को ब्यावर भेजा गया है। किशनगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु को एसपी बारां लगाया गया है। राजन दुष्यंत को पीटीएस किशनगढ़ का प्राचार्य लगाया गया है।
प्रशिक्षण के बाद आइएएस गरिमा नरूला को अजमेर उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया गया है।आरएएस अधिकारियों में प्रशिक्षणार्थी आस्था शर्मा को उपखंड अधिकारी सावर, नीतू मीना को उपखंड अधिकारी अरांई, करणसिंह को उपखंड अधिकारी निवाई, श्रद्धासिंह को भोपालगढ़ लगाया गया है।
वापस पुलिस महानिरीक्षक पद
कार्मिक विभाग ने पिछले साल 16 अगस्त को डीआइजी ओमप्रकाश (द्वितीय) को अजमेर रेंज उप महानिरीक्षक पद पर लगाया था। ऐसा पहली बार किया गया। जबकि रेंज का पद पुलिस महानिरीक्षक का है। करीब 11 माह बाद सरकार ने अजमेर में पुन: महानिरीक्षक पद पर तैनाती की है।