जानकारी के अनुसार यह मामला अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने कोर्ट के जरिए थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन अपहरण कर ले गया और उसे 1 महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना का विरोध किया तो उसके साथ मरापीट भी की गई। आरोपी ने उसके जेवरात भी चोरी कर लिए।
पीड़िता जैसे तैसे करके वहां से भाग निकली और पीहर पहुंची। आरोपी वापस उसके पीहर आया गया। चाकू दिखाकर पीड़िता को जान से मार डालने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी 7 दिन तक पीड़िता के पीहर में रहा और उसे लगातार धमकी देता रहा। कुछ दिनों के बाद पीड़िता अपने ससुराल पहुंची। वहां पहुंच कर पति को आपबीती बताई। पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।