मंडी में मतीरे का भाव 10 से 15 रुपए प्रति किलो के बीच बना हुआ है, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए यह सुलभ बना हुआ है। गर्मी के इस मौसम में मतीरा लोगों की पहली पसंद बन रहा है, क्योंकि इसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और लू से बचाव में मदद करता है।

खरीदारों की भीड़, व्यापारियों को हो रहा लाभ
सब्जी मंडी में मतीरे की भरपूर आवक से व्यापारियों को अच्छा लाभ हो रहा है। खरीदारों की भीड़ हर दिन बढ़ रही है, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। ग्राहक इसे वजन के हिसाब से खरीद रहे हैं और सड़क किनारे ठेलों पर भी इसकी बिक्री जोरों पर है।स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मतीरा
मतीरा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पानी की अधिक मात्रा होती है, जो शरीर को ठंडा रखती है। इसके अलावा यह विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिससे यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:
3 दिन में गेहूं 400 रुपये सस्ता, इस बार इतना भाव रहने की है संभावना