scriptबिना बारिश के मानसून की एंट्री, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट | mp weather today Monsoon Update Monsoon arrived 2 days earlier in ashoknagar heavy rain alert for 4 days | Patrika News
अशोकनगर

बिना बारिश के मानसून की एंट्री, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

soon Update: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में निर्धारित समय से दो दिन पहले मानसून प्रवेश कर गया। 14 साल में दूसरी बार जब मानसून की एंट्री के समय यहां बारिश नहीं हुई। (mp weather today)

अशोकनगरJun 19, 2025 / 03:18 pm

Akash Dewani

Monsoon Update in (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Monsoon Update in ashoknagar mp weather today
(फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp weather today: निर्धारित समय से दो दिन पहले अशोकनगर जिले में बुधवार मानसून प्रवेश कर गया। लेकिन पिछले 14 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब मानसून के प्रवेश के समय जिले में बारिश नहीं हुई। हालांकि अब होने वाली बारिश मानसून की बारिश होगी और अगले चार दिन जिले में बारिश का यलो अलर्ट है। (Monsoon Update)
मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्से को छोड़कर पूरे प्रदेश में मानसून प्रवेश कर गया है। इससे अब जो बारिश होगी वह मानसून की बारिश होगी। खास बात यह है कि जिले में मंगलवार से बारिश रुकी हुई है और बुधवार रात नौ बजे तक भी बारिश नहीं हुई। हालांकि मौसम वैज्ञानिक का कहना है अगले चार दिन जिले में बारिश की सभावना है और 20 व 22 जून को जिले में भारी बारिश की संभावना है। इससे 22 जून तक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

11 साल में दूसरी बार समय से पहले मानसून

जिले में वैसे तो मानसून के आगमन की मौसम विभाग से निर्धारित तारीख 20 जून रहती है, लेकिन पिछले 11 साल में दूसरी बार निर्धारित तारीख से दो दिन पहले मानसून ने जिले में प्रवेश किया। इससे पहले वर्ष 2021 में भी मानसून ने जिले में 13 जून को प्रवेश किया था। वहीं 22 जून को सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश के साथ भारतीय प्राचीन गणना अनुसार बारिश का मौसम शुरू हो जाता है।

पिछले दस साल में जिले में मानसून स्थिति

वर्ष – आगमन
2015 24 जून
2016 21 जून
2017 27 जून
2018 27 जून
2019 2 जुलाई
2020 24 जून
2021 18 जून
2022 26 जून
2023 25 जून
2024 23 जून
(मौसम विभाग के मुताबिक)

Hindi News / Ashoknagar / बिना बारिश के मानसून की एंट्री, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो