तुला राशि के लोगों को धोखा मिल सकता है तो कई राशि के दंपती में अहंकार के कारण बात बिगड़ सकती है। हालांकि इनमें से कुछ राशियों के फैमिली लाइफ को सूर्य का आशीर्वाद भी मिलेगा और वे अगले एक माह खुशहाल जीवन जीने में सफल रहेंगी। लेकिन यहां जानते हैं सूर्य गोचर के कारण किन राशियों के दंपति की बात बिगड़ सकती है इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा।
मेष राशि
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वर्ना पारिवारिक संबंध खराब होंगे। हालांकि धन स्थान में गोचर होने के कारण इनके लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव, तनाव पैदा होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
पारिवारिक जीवन के लिए यह समय ज्यादा ठीक नहीं कहा जा सकता। जीवनसाथी की बीमारी पर खर्च करना होगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कर्क राशि
पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की, पदोन्नति मिलने के योग हैं। अपनी कमाई से मकान, भूमि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।
सिंह राशि
आलस्य का त्याग करें और परिवार की सलाह जरूर लें। नौकरी में तरक्की, व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारों को अच्छा जॉब मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।
कन्या राशि
रोगों से मुक्ति भी मिलने वाली है। इस राशि वालों को एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी प्रकार का गलत कार्य, चोरी, झूठ बोलना या विवाहेतर संबंधों से बचें वर्ना प्रतिष्ठा धूमिल होते देर नहीं लगेगी।
तुला राशि
वाहन से दुर्घटना चोट लगने की आशंका है। निवेश किया गया पैसा डूब सकता है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। हालांकि इन्हें इस बात से खुश हो जाना चाहिए कि सूर्य के इस गोचर के अंतिम सात दिनों में इन्हें कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। ये भी पढ़ेंः Guru Rashi Parivartan 2025: 12 साल बाद मिथुन राशि में आ रहे गुरु, 5 राशियों की का छिन सकता है सुख चैन
वृश्चिक राशि
विद्यार्थियों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिन लोगों के विवाह में रूकावट आ रही है वह दूर होगी। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी लेकिन इसमें जीवनसाथी का सहयोग आवश्यक रहेगा।
मकर राशि
जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का गोचर मकर राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। बीमारियों पर हो रहा खर्च बंद होगा।
मीन राशि
दंपतियों के बीच मनमुटाव चल रहा है उनके मतभेद दूर होंगे और फिर से अच्छे सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतरी का है। रोगों पर होने वाला खर्च कम होगा।