scriptBMW F 450 GS प्रीमियम बाइक की लॉन्चिंग कन्फर्म; साल के आखिर में उठेगा पर्दा, कंपनी ने लगाई मुहर? | bmw f 450 gs launch confirmed year end reveal rivals | Patrika News
ऑटोमोबाइल

BMW F 450 GS प्रीमियम बाइक की लॉन्चिंग कन्फर्म; साल के आखिर में उठेगा पर्दा, कंपनी ने लगाई मुहर?

BMW F 450 GS एक प्रीमियम एडवेंचर बाइक होगी, जो शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Aprilia Tuareg 457, Honda NX500 और KTM 390 Adventure जैसी बाइक्स से होगा।

भारतFeb 19, 2025 / 11:56 am

Rahul Yadav

BMW F 450 GS Bike

Image Source : bmw-motorrad.com

BMW की GS सीरीज में R 1250 GS और F 850 GS जैसी दमदार बाइक्स हैं। इसके अलावा, शुरुआती राइडर्स के लिए G 310 GS भी उपलब्ध है, जो भारत में TVS के होसुर प्लांट में बनाई जाती है। अब BMW F 450 GS इस लाइनअप में नया नाम जुड़ने जा रहा है, जो 300cc और 850cc/900cc बाइक्स के बीच की खाली जगह को भर सकता है। आइए जानते हैं इसकी लॉन्च और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स के बारे में।

संबंधित खबरें

2025 के अंत में होगी लॉन्च

BMW ने इस साल की शुरुआत में Bharat Expo 2025 में F 450 GS को कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर दिखाया था। पहली बार इसे EICMA 2024 में पेश किया गया था। हालांकि, ये सिर्फ एक कॉन्सेप्ट था, लेकिन देखने में यह प्रोडक्शन के काफी करीब लग रहा था। बाइक लवर्स इस नए GS मॉडल को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन इसकी लॉन्च डेट को लेकर क्लैरिटी नहीं थी।

BMW Motorrad ने जारी किया टीजर

अब BMW ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपडेट दिया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि F 450 GS को 2025 के अंत तक ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि BMW इस बाइक को EICMA 2025 में लॉन्च करे। कंपनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा – “Dreams are coming true soon – prepare for the #ConceptF450GS at the end of the year.” जिससे माना जा रहा है कि BMW Motorrad इस बाइक को 2025 के अंत तक लॉन्च या प्रोडक्शन रेडी मॉडल शोकेस कर सकती है।
BMW F 450 GS
ये भी पढ़ें- नए अपडेट के साथ पेश हुई 2025 TVS Ronin बाइक, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को देगी चुनौती

इस बाइक का निर्माण TVS के होसुर प्लांट में होगा। हालांकि, भारत में बनने के बावजूद इसकी कीमत प्रीमियम होगी। एक्स-शोरूम कीमत करीब 5 लाख रुपये हो सकती है, जो कि अप्रैलिया अप्रिलिया की अपकमिंग Tuareg 457 के करीब होगी। भारत में BMW G 310 GS की शुरुआती कीमत 3.30 लाख रुपये है।

BMW F 450 GS के कॉम्पिटिटर्स?

BMW F 450 GS लॉन्च के बाद भारत में Aprilia Tuareg 457, Honda NX500 और KTM 390 Adventure जैसी बाइक से मुकाबला करेगी। Honda NX500 की कीमत 5.90 रुपये लाख से शुरू होती है। KTM 390 Adventure की कीमत 3.68 रुपये लाख है। KTM ने हाल ही में इसका अपडेटेड 2025 मॉडल लॉन्च किया है।इस सेगमेंट में सबसे सस्ती बाइक Royal Enfield Himalayan 450 होगी, जिसकी कीमत 2.85 रुपये लाख है।
BMW F 450 GS
ये भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान यूरोप में स्पॉट हुई नई Kia Seltos, जानें अपकमिंग मॉडल में क्या-कुछ होगा खास?

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस?

BMW F 450 GS का लुक R 1250 GS से मिलता-जुलता है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें शार्प बीक डिजाइन और गोल्डन फिनिश वाले USD फोर्क्स, बड़ा विंडस्क्रीन और यूनिक हेडलैंप सेटअप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, नकल गार्ड्स और मजबूत सम्प गार्ड, अंडर सीट एग्जॉस्ट, वायर-स्पोक व्हील्स और नॉबी टायर्स और डुअल-चैनल ABS (संभावित रूप से स्विचेबल) शामिल हैं। बाइक का वजन सिर्फ 175 kg होगा, जो इसे हल्का और ज्यादा फुर्तीला बनाएगा।
ये भी पढ़ें- Aprilia Tuono 457 बाइक की भारत में एंट्री; KTM 390 Duke और Yamaha MT-03 की बढ़ेंगी मुश्किलें?

कैसा होगा इंजन?

BMW F 450 GS में नया इनलाइन ट्विन-सिलेंडर इंजन होगा, जो 48 PS पावर जेनरेट करेगा। Honda NX500 का 471cc पैरलल-ट्विन इंजन 47.5 PS पावर देता है, लेकिन इसका वजन 196 kg है। BMW F 450 GS हल्की होने के कारण बेहतर पावर-टू-वेट रेशियो ऑफर करेगी। इसमें राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS (स्विचेबल) जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलेंगे।
BMW F 450 GS
BMW F 450 GS एक प्रीमियम एडवेंचर बाइक होगी, जो शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Aprilia Tuareg 457, Honda NX500 और KTM 390 Adventure जैसी बाइक्स से होगा। कीमत थोड़ी ज्यादा होगी, लेकिन BMW की ब्रांड वैल्यू और बेहतरीन क्वालिटी इसे एक बढ़िया ऑप्शन बना सकती है।

Hindi News / Automobile / BMW F 450 GS प्रीमियम बाइक की लॉन्चिंग कन्फर्म; साल के आखिर में उठेगा पर्दा, कंपनी ने लगाई मुहर?

ट्रेंडिंग वीडियो