Ola Gen 3 Electric Scooter की क्या है खासियत?
Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh शामिल हैं। वहीं, S1 X+ केवल 4 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। S1 Pro दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आता है। जिसमें एक 3 kWh बैटरी पैक और दूसरा 4 kWh बैटरी पैक शामिल है। टॉप-ऑफ-द-लाइन Pro+ वेरिएंट में दो बैटरी पैक ऑप्शन हैं, जिसमें 4 kWh और 5.3 kWh का विकल्प शामिल है।
कंपनी का का दावा है कि Pro+ मॉडल की रेंज 320 किलोमीटर तक है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 141 किलोमीटर प्रति घंटा है। साथ ही, इसका एक्सलरेशन टाइम भी बेहतर है। यह भी पढ़ें– Skoda Kylaq या फिर Mahindra XUV 3XO: जानें कौन-सी बजट कार किस पर है भारी, देखें कंपेरिजन
Ola Gen 3 Electric Scooter की कीमतें?
नई जेनरेशन 3 S1 सीरीज को मिड-ड्राइव मोटर, चेन ड्राइव, बेहतर टॉप स्पीड और बढ़ी हुई रेंज के साथ लॉन्च किया गया है। इनके वेरिएंट वाइज प्राइस नीचे दिए जा रहे हैं।वेरिएंट | बैटरी क्षमता | कीमत (एक्स-शोरूम) |
S1 X | 2 kWh | 79,999 रुपये |
3 kWh | 89,999 रुपये | |
4 kWh | 99,999 रुपये | |
S1 X+ | 4 kWh | 1,07,999 रुपये |
S1 Pro | 3 kWh | 1,14,999 रुपये |
4 kWh | 1,34,999 रुपये | |
Pro+ | 4 kWh | 1,54,999 रुपये |
5.3 kWh | 1,69,999 रुपये |