घटना की जानकारी होते ही परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
वहीं परिजन डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कुमार को अवगत कराया गया, जिन्होंने मौके पर डिप्टी सीएमओ को भेजने की बात कही। बताया जा रहा है कि प्रिया गुप्ता की शादी वर्ष 2023 में शुभम गुप्ता से हुई थी और यह उनका पहला बच्चा था।
मृतका का मायका मऊ जनपद के अमिला गांव में है, उनके पिता का नाम संजय गुप्ता है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक घटना हुई। समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल परिसर में डटे हुए थे और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।