scriptBJP ने बब्बन सिंह रघुवंशी को दिखाया बाहर का रास्ता, VIDEO वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई  | BJP showed Babban Singh Raghuvanshi the way out | Patrika News
बलिया

BJP ने बब्बन सिंह रघुवंशी को दिखाया बाहर का रास्ता, VIDEO वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई 

BJP Leader: बलिया के भाजपा नेता का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

बलियाMay 15, 2025 / 09:08 pm

Nishant Kumar

BJP

Babban Singh Raghuvanshi and Govind Narayan Shukla

BJP Leader Babban Singh Raghuvanshi: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के रहने वाले भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था जिसमे वो डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते हुए नजर आ रहे थे। पार्टी ने इसी वीडियो के बाद ये कार्रवाई की है। 

प्रदेश महामंत्री ने जारी किया पत्र 

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के महामंत्री और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (MLC) गोविन्द नारायण शुक्ल उर्फ राजा बाबू ने निष्कासन पत्र जारी कर ये जानकारी दी। उन्होंने बब्बन सिंह रघुवंशी के इस कृत्य को अनुशासनहीनता की श्रेणी में डाला है और कहा है कि उनके इस कृत्य से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। 
BJP

बब्बन सिंह ने दी सफाई 

मीडिया से बातचीत में बब्बन सिंह ने बताया कि मंत्री जी से केतकी सिंह का मतभेद चल रहा है। जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर। जिसमे संजय मिश्रा जो जिलाध्यक्ष बने केतकी सिंह सियर के रहने वाले कनौजिया को बनाना चाहती हैं। कनौजिया नहीं बन पाया। हम भी संजय मिश्रा को अध्यक्ष बनवाने के लिए जी-जान से लगे थे। इसलिए इन्होने मेरा वीडियो बनवा दिया। 
यह भी पढ़ें

VIDEO वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- केतकी सिंह के पति…

 

सपा और कांग्रेस ने किया हमला 

बब्बन सिंह रघुवंशी का ये वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षियों ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति घृणित सोच किसी से छिपी नहीं है, इनका इतिहास इससे भरा पड़ा है। शर्मनाक! वही अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा बलिया और बिहार से उजागर हुआ है।

Hindi News / Ballia / BJP ने बब्बन सिंह रघुवंशी को दिखाया बाहर का रास्ता, VIDEO वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई 

ट्रेंडिंग वीडियो