scriptईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई, सीसीटीवी से की जा रही निगरानी | स्ट्रांग रूम को किया गया सील, पुलिस का पहरा लगा | Patrika News
बालोद

ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई, सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा इतनी अधिक है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। स्ट्रांग रूम के हर कक्ष को प्लाईवुड से पैक किया गया है। कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

बालोदFeb 12, 2025 / 11:51 pm

Chandra Kishor Deshmukh

मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा इतनी अधिक है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। स्ट्रांग रूम के हर कक्ष को प्लाईवुड से पैक किया गया है। कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
Urban Body Election नगर सरकार चुनने के लिए मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा इतनी अधिक है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। स्ट्रांग रूम के हर कक्ष को प्लाईवुड से पैक किया गया है। कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यहां स्ट्रांग रूम में ऊपर जाने वाली सीढ़ियों को भी तार जाली से बंद किया गया है।

मुख्य गेट पर पुलिस जवानों की तैनाती

अब यहां सिर्फ 15 फरवरी को मतगणना के दिन ही यह प्रवेश द्वार खोला जाएगा। मुख्य गेट पर पुलिस जवानों की तैनाती के अलावा ताला लगा हुआ है। ईवीएम की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम के बाहर एलईडी टीवी भी लगाई गई है। किसी भी राजनीतिक दल के लोग या प्रत्याशी भी ईवीएम की स्थिति देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें

नगरीय निकाय चुनाव : शहर सरकार चुनने 73.54 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट

दो घंटे में आ जाएगा परिणाम

जिले के दो नगर पालिका बालोद व दल्लीराजहरा, 6 नगर पंचायत सहित कुल 8 नगरीय निकायों के 8 अध्यक्ष पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी एवं 137 वार्ड पार्षदों के पद के लिए कुल 376 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 15 फरवरी को आएगा।

सबसे पहले नतीजे नगर पंचायतों के आएंगे

ईवीएम में वोटो की गिनती शुरू होते ही दो घंटे के भीतर ही रुझान व परिणाम पता चल जाएगा। मतदान केंद्र कम है। सबसे ज्यादा ईवीएम का उपयोग दल्लीराजहरा नगर पालिका में हुआ है। यहां कुल 47 मतदान केंद्र थे। बालोद में 27 मतदान केंद्र एवं 6 नगर पंचायतों में 15-15 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सबसे पहले परिणाम नगर पंचायतों के प्रत्याशियों का आएगा।
यह भी पढ़ें

जिस दिन छुट्टी में आना था घर, उसी दिन तिरंगे में लिपटा आया शहीद का शव, तीन साल की बेटी ने दी मुखाग्नि

प्रत्याशी व राजनीतिक दल कर रहे हैं जीत के दावे

नगरीय निकाय के अंतर्गत कुल 63586 मतदाताओं ने मतदान किया है। जिसमें बालोद में 15679 मतों की गिनती होगी। नगर पालिका दल्लीराजहरा में 23546 मतों की गिनती की जाएगी। अब भाजपा – कांग्रेस के प्रत्याशी सहित निर्दलीय व हमर राज पार्टी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव जीतने के दावे कर रहे हैं। मतगणना के बाद पता चलेगा कौन अध्यक्ष व कौन पार्षद बनेगा।

अब चौक-चौराहों में चुनावी चर्चा

अब शहर के चौक-चौराहे में सिर्फ चुनावी चर्चा हो रही है। शहर की जनता व मतदाता भी उत्सुक हैं कि कौन अध्यक्ष व पार्षद बनेगा। दो दिन नगरीय निकायों में यही चर्चा रहेगी। दो दिन बाद मतगणना होगी।

कहां कम, कहां ज्यादा मतदान समीक्षा में जुटे दल

इधर राजनीतिक दल मतदान का प्रतिशत देखकर अब आंकलन में जुट गए हैं। आखिर कहां ज्यादा मतदान हुआ और कहां कम। वहीं कम मतदान का कारण भी पता लगा रहे हैं। चुनाव में हर एक वोट कीमती रहता है। इस बार कई मतदाताओं मतदान नहीं किया है। कम मतदान से राजनीतिक दल सहित प्रत्याशी भी चिंतित हैं।

बालोद के किस वार्ड में कितने मतदाताओं ने किया मतदान

वार्ड – कुल मतदाता – कुल मतदान
1 – 778 – 706
2 – 1422 – 1101
3 – 1022 – 842
4 – 872 – 707
5 – 1000 – 863
6 – 767 – 657
7 – 934 – 776
8 – 930 – 699
9 – 1064-782
10 – 830-574
11 – 1143 – 868
12 – 1294 – 915
13 – 1063 – 806
14 – 711 – 477
15 – 964 – 652
16 – 1252 – 771
17 – 1126 – 754
18 – 1375 – 941
19 – 1185 – 795
20 – 1136 – 993
कुल – 20865 – 15679

Hindi News / Balod / ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई, सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

ट्रेंडिंग वीडियो