उपपंजीयक कार्यालय से विभाग ने मंगाए आय के आंकड़े
जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय से उपपंजीयक कार्यालय से विभाग ने आय के आंकड़े मंगाए। बालोद उपपंजीयक कार्यालय में 18 करोड़ 65 लाख राजस्व आय का लक्ष्य था। जबकि कुल 57 करोड़ 90 लाख 95 हजार 053 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। गुंडरदेही उपपंजीयक कार्यालय में कुल 21 करोड़ 85 लाख रुपए का लक्ष्य था। यहां करीब 10 करोड़ 57 लाख 19 हजार 909 रुपए राजस्व मिला। गुरुर उपपंजीयक कार्यालय में 12 करोड़ 50 लाख रुपए आय का लक्ष्य था। लक्ष्य से 7 करोड़ 67 लाख 15 हजार 852 आय हुई। डौंडीलोहारा तहसील में कुल 13 करोड़ 41 लाख रुपए का लक्ष्य था, जिसके जवाब में 8 करोड़ 42 लाख 13 हजार 949 रुपए की राजस्व वसूली हुई। दल्लीराजहरा उपपंजीयक कार्यालय में 3 करोड़ 59 लाख रुपए का लक्ष्य था। यहां 2 करोड़ 58 लाख 14 हजार 55 रुपए की आय हुई। यह भी पढ़ें
Water crisis : कुंदरूपारा के लोग पीने के लिए निजी बोर से खरीद रहे पानी
इस बार जमीन का मूल्य बढ़ने के आसार
वित्तीय वर्ष मार्च में समाप्त हो गया। अप्रैल से कई बदलाव होते हैं। इस बार भी जमीन के दामों में वृद्धि हो सकती है। अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। 15 अप्रैल से नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। जमीन की रजिस्ट्री करवानी हो तो पुराने दर पर ही 15 अप्रैल तक करवा सकते हैं। यह भी पढ़ें