scriptBig scam: जल संसाधन विभाग में 8.87 करोड़ रुपए शासकीय राशि गबन के आरोपियों का सहयोगी अंबिकापुर से गिरफ्तार | Big scam: 8.87 crore scam accused arrested | Patrika News
बलरामपुर

Big scam: जल संसाधन विभाग में 8.87 करोड़ रुपए शासकीय राशि गबन के आरोपियों का सहयोगी अंबिकापुर से गिरफ्तार

Big scam: आरोपी ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर अपने खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक रकम कराई थी ट्रांसफर, एफआईआर के बाद काफी दिनों से चल रहा था फरार

बलरामपुरMar 01, 2025 / 07:37 pm

rampravesh vishwakarma

Big scam: जल संसाधन विभाग में 8.87 करोड़ रुपए शासकीय राशि गबन के आरोपियों का सहयोगी अंबिकापुर से गिरफ्तार

Scam accused arrested

रामानुजगंज। जल संसाधन विभाग में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 254 रुपए शासकीय राशि के गबन (Big scam) के मामले में शामिल आरोपियों के सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर अपने खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक रकम ट्रांसफर कराई थी। आरोपी अंबिकापुर के गांधीनगर का निवासी है।
गौरतलब है कि 17 मार्च 2023 को जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक 02 के कार्यपालन अभियंता एनसी सिंह द्वारा रामानुजगंज थाने में आवेदन पत्र पेश कर शिकायत दर्ज कराई थी कि जल संसाधन विभाग के संजय कुमार ग्रायकर तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन क्रमांक 02,
मिथिलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ लेखा लिपिक, संजीव कुमार सिंह डाटा एंट्री आपरेटर एवं नीरज अभिषेक एक्का संभागीय अधिकारी द्वारा भू अर्जन की राशि को व्यक्तिगत खातों (Big scam) में गैर नियमावली व अनियमित तरीके से समायोजन किया गया है।
शिकायत पत्र में बताया गया था अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा निजी व्यक्तियों के खातों में कुल शासकीय रकम 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 254 रुपए फर्जी तरीके से अंतरित कर अनियमितता की गई है। इस शिकायत की जांच के बाद रामानुजगंज पुलिस द्वारा धारा 420, 467, 468, 471, 409 व 120 बी के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही थी।
घटना के प्रमुख आरोपी संजय कुमार ग्रायकर तत्कालीन एसडीओ जल संसाधन विभाग द्वारा मार्च 2022 से मई 2022 तक भू अर्जन की शासकीय राशि (Big scam) को निजी व्यक्तियों के खातों में गैर वित्तीय तरीके से समायोजन किया गया था। इसकी जांच रामानुजगंज पुलिस द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त आवश्यक दस्तावेज व विभिन्न फर्मों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की जा रही थी।
यह भी पढ़ें

Controversial statement: शपथ ग्रहण से पूर्व महापौर के इस बयान पर अंबिकापुर में घमासान, माफी नहीं मांगने पर कांग्रेसी पार्षद करेंगे बहिष्कार, पहुंचे थाना

डेढ़ करोड़ से अधिक रकम खाते में कराई ट्रांसफर

प्रकरण के आरोपी योगेश्वर स्वरुप भटनागर पिता स्व. एनएस भटनागर उम्र 74 वर्ष निवासी गांधीनगर अंबिकापुर द्वारा अपने व्यक्तिगत खाते में शासकीय रकम 1 करोड़ 56 लाख रुपये को विभाग के आरोपी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलकर ट्रांसफर (Big scam) कराया गया था। वह इस मामले में फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई थी।
यह भी पढ़ें

10th-12th board exam 2025: बोर्ड की परीक्षाएं शुरु: 12वीं के छात्र बोले- आसान थे सवाल, बुके देकर परीक्षार्थियों का स्वागत

Big scam: अंबिकापुर से आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच रामानुजगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि योगेश्वर स्वरुप भटनागर (Big scam) अम्बिकापुर क्षेत्र मे देखा गया है। इस पर पुलिस टीम ने अंबिकापुर में दबिश देकर आरोपी योगेश्वर स्वरुप भटनागर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, एएसआई अतुल दुबे, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी, प्रधान आरक्षक मायापति सिंह व जगमोहन तिर्की शामिल रहे।

Hindi News / Balrampur / Big scam: जल संसाधन विभाग में 8.87 करोड़ रुपए शासकीय राशि गबन के आरोपियों का सहयोगी अंबिकापुर से गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो