बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक 5 निवासी जीत रवि 27 वर्ष अपने ससुराल झारखंड के बरदरी गया था। यहां से वह नजदीक के ही गांव में अपने साले उपेंद्र रवि पिता रामलाल राम (Road Accident) के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को गया था।
दोनों रात 9 बजे वापस लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बाइक (Road Accident) अनियंत्रित होकर महुआ पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उपेंद्र रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे गढ़वा सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में रामानुजगंज में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पार्षद विजय रावत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
ये भी पढ़ें: Bank scam: Video: सहकारी बैंक में 23.74 करोड़ का घोटाला उजागर, 11 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार, गए जेल Road Accident: घर का था इकलौता कमाऊ सदस्य
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जीत की शादी हुई थी, एक माह पूर्व पुत्र का भी जन्म हुआ था। इस हादसे में अबोध बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। जीत अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना (Road Accident) के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
व्यवहार कुशल व मिलनसार जीत के इस प्रकार अचानक चले जाने से वार्ड के सभी लोग गमजदा हैं। कोई भी घटना पर सहज रूप से विश्वास नहीं कर पा रहा है।