scriptबांसवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना: उफनती नदी में ट्रैक्टर समेत बह गया, 29 घंटे बाद मिला शव, शराब के नशे में था युवक | Banswara: Tractor swept away in a raging river | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना: उफनती नदी में ट्रैक्टर समेत बह गया, 29 घंटे बाद मिला शव, शराब के नशे में था युवक

बांसवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उफनती नदी में ट्रैक्टर समेत एक युवक बह गया। युवक का 29 घंटे बाद नदी से शव मिला।

बांसवाड़ाJun 21, 2025 / 01:40 pm

Santosh Trivedi

tractor viral video

Photo- Patrika

बांसवाड़ा। मकनपुरा वाड़ा में नदी के तेज बहाव में बहे युवक दिनेश पुत्र सुखलाल (20) का शव घटना के करीब 29 घंटे बाद बरामद किया गया। थानाधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार दिनेश गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर मकनपुरा की ओर जा रहा था। सरवनी गांव के पास उफनाई नदी को पार करते समय ट्रैक्टर बह गया।

संबंधित खबरें

घटना की जानकारी पुलिस को एक घंटे बाद मिली, जिसके बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। गुरुवार रात अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोका गया, जिसे शुक्रवार सुबह फिर शुरू किया गया। एसडीआरएफ, पुलिस और ग्रामीणों की टीम ने करीब 70 लोगों के साथ तलाशी अभियान चलाया। अंततः शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे शव घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी के पेटे से बरामद हुआ। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

ऐसे हुआ हादसा

गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच दिनेश ट्रैक्टर लेकर नदी में उतरा। डीएसपी गोपीचंद के अनुसार युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था। नदी में ट्रैक्टर एक स्थान पर जाकर फंस गया।
banswara tractor video
नदी से शव को निकालकर लाती एसडीआरएफ की टीम, Photo- Patrika
ग्रामीणों ने उसे आवाज देकर बाहर आने को कहा, लेकिन वह नहीं लौटा। कुछ देर बाद ट्रैक्टर के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और दिनेश बह गया। ग्रामीणों ने तत्काल सूचना दी, जिसके बाद पुलिस व राहत दल मौके पर पहुंचे।

Hindi News / Banswara / बांसवाड़ा में दिल दहला देने वाली घटना: उफनती नदी में ट्रैक्टर समेत बह गया, 29 घंटे बाद मिला शव, शराब के नशे में था युवक

ट्रेंडिंग वीडियो