पत्नी बोली- शरीर पर चोटों के निशान
मृतक की पत्नी राधा का आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत उसके पति की हत्या की गई है। उसने बताया, शव पर मिट्टी लगी थी, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। पैर से खून भी बह रहा था। अगर ट्रैक्टर से गिरा था, तो इतनी देर तक अस्पताल में रखकर परिजनों को क्यों नहीं बताया?
घर एकत्र हुए लोग, बातचीत में नहीं निकला हल
घटना की जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग उसके घर पर एकत्र हो गए। सोमवार शाम तक दोनों पक्षों में कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक कुबेर मजदूरी कर परिवार चलाता था। वह सात बच्चों का पिता था, जिनमें चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी महज सात साल की है।खुशबू बनकर जो महकती थी, वो यादों में रह गई, रोते-रोते ससुर ने कही ऐसी बात, आप भी हो जाएंगे भावुक
सूचना मिलने पर हमने शव एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। अब तक परिजनों से कोई लिखित रिपोर्ट नहीं मिली है। एसपी कार्यालय को हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने रिपोर्ट दी है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रामसिंह, थानाधिकारी, मोटागांव