scriptमौत के 3 दिन तक बाद घर में ही पड़ा रहा शिक्षक का शव, परिवार से रहता था अलग | Teacher's body remained in the house for 3 days after his death | Patrika News
बांसवाड़ा

मौत के 3 दिन तक बाद घर में ही पड़ा रहा शिक्षक का शव, परिवार से रहता था अलग

बांसवाड़ा शहर के भारत नगर में एक शिक्षक उनके की घर में मृत अवस्था में मिले। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का दावा है कि शव करीब 3-4 दिन पुराना है। इस कारण शव फुलने के साथ ही गलने लगा था।

बांसवाड़ाJun 15, 2025 / 03:31 pm

Kamlesh Sharma

teacher body
बांसवाड़ा। शहर के भारत नगर में एक शिक्षक उनके की घर में मृत अवस्था में मिले। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का दावा है कि शव करीब 3-4 दिन पुराना है। इस कारण शव फुलने के साथ ही गलने लगा था। मौत के कारण व अन्य मामले की जांच के लिए मृत शिक्षक देवेंद्र चौधरी के पुत्र नीरज ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

संबंधित खबरें

एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दी। परिजनों ने बताया कि शिक्षक अपने परिवार से अलग रहते थे। इस कारण उनकी दिनचर्या के बारे में भी बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।
मूल रूप से यह परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो शिक्षक का शव उसी चारपाई पर मिला जिस पर वह सोऐ थे। मृत शिक्षक चौधरी की पत्नी सीमा भी शिक्षिका हैं। वर्तमान में पति-पत्नी दोनों अलग रहते थे। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया।
यह भी पढ़ें

चरित्र संदेह को लेकर पति ने की कुल्हाड़ी से वारकर पत्नी की हत्या, फिर स्वयं को किया पुलिस के हवाले

प्रतापगढ़ में थी पोस्टिंग

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि मृतक की वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में पोस्टिंग थी। अभी परिवार से अलग रहता था। संभव है कि सुसाइड हो, इसके पीछे पारिवारिक कारण हो सकता है। फिलहाल यह जांच का विषय है।

Hindi News / Banswara / मौत के 3 दिन तक बाद घर में ही पड़ा रहा शिक्षक का शव, परिवार से रहता था अलग

ट्रेंडिंग वीडियो