
1/8
बांसवाड़ा राजस्थान के मालदीव के नाम से जाना जाता है।

2/8
आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 100 द्वीपों से बना बांसवाड़ा घूमने के लिए परफेक्ट प्लेस बन सकता है।

3/8
बांसवाड़ा में कुदरत मेहरबान है। इस कुदरती खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

4/8
100 द्वीपों से बना ये शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है।

5/8
राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश भी बांसवाड़ा में होती है, इसलिए यहां मानसून का समय घूमने के लिए बेस्ट है।

6/8
मानसून के समय यहां बादलों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है।

7/8
मानसून के समय पहाड़ियों और टापुओं पर छाई हरियाली के दौरान ये शहर सभी को आकर्षित करता है।

8/8
यहां झरने से गिरते पानी की आवाज को दूर-दूर तक सुना जा सकता है, जो कुदरती करिश्में में जान डाल देता है।
Hindi News / Photo Gallery / Banswara / ये है राजस्थान का ‘मालदीव’, पार्टनर के साथ घूमने के लिए परफेक्ट है 100 द्वीपों से बना ये शहर