हलगाम आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के रहवासियों को वापस अपने देश जाने का अल्टिमेटम दे दिया गया। वैध दस्तावेजों के साथ देश में आए पाकिस्तानी वापस लौटने लगे हैं।
2/5
देश भर में अवैध रूप से देश में रह रहे पाकिस्तानी व विदेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है। दुर्ग भिलाई में रविवार तड़के पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई और संदिग्धों की जांच की गई।
3/5
एसपी विजय अग्रवाल ने एएसपी सुखनंदन राठौर, एएसपी अभिषेक झा और एएसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें बनाई।
4/5
अधिकारियों ने तड़के साढ़े 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ रेड मारी। एएसपी अभिषेक झा ने दुर्ग में मोहन नगर थाना इलाके के उरला क्षेत्र स्थित बॉम्बे आवास में छापामारी की।
5/5
भिलाई तीन थाना इलाके के हथखोज इलाके में तथा एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना क्षेत्र के सुपेला मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में छापेमारी की है।