यह भी पढ़ें:
Weather Alert: भीषण गर्मी का कहर! तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस, जानें क्या कहता है मौसम विभाग? इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट संभावित है। इसके अलावा 29 अप्रैल तक शाम के समय हवा की रफ्तार 40 से 60 किलो मीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जिससे भारी अंधड़ संभावित है। इससे एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। रविवार से
मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को जिले में बादल छाए रहने की भी संभावना बन रही है।
हल्की धूप देखने को मिल सकता है। वहीं शाम के समय यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मराठवाड़ा के उत्तरी भाग से मन्नार की खाड़ी तक आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर उत्तर-दक्षिणी गर्त बना हुआ है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा।