scriptसंबल योजना के हितग्राहियों को ट्रांसफर किए गए 505 करोड़ रुपए, इतने हजार परिवारों को मिला फायदा | 505 crore rupees were transferred to beneficiaries of Sambal Yojana, so many thousand families got benefit | Patrika News
भोपाल

संबल योजना के हितग्राहियों को ट्रांसफर किए गए 505 करोड़ रुपए, इतने हजार परिवारों को मिला फायदा

Sambal Yojana: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 23 हजार से ज्यादा श्रमिक परिवारों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए 550 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है।

भोपालMar 28, 2025 / 08:41 pm

Himanshu Singh

sambal yojana
Sambal Yojana: मध्यप्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने राजधानी भोपाल से 23 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खातों में 550 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की है। संबल योजना का फायदा अब तक 6 लाख 58 हजार से अधिक परिवारों को 5 हजार 927 करोड़ रुपए से अधिक के लाभ दिया जा चुका है।
संबोधित करते सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गिग और प्लेटफार्म वर्कर्स को असंगठित श्रमिक मानते हुए 1 मार्च 2024 से उन्हें संबल योजना में उन्हें शामिल करने का निर्णय लिया है। साथ ही मोहन यादव ने मंदसौर की अंजली रैकवार, खरगोन की प्रेमलता कर्मा, शहडोल की मन्नू ढीमर, दतिया की कल्लन वाल्मीक, सीहोर की शिव कुमारी से बातचीत की।
इस दौरान वर्चुअली शामिल हुए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना साल 2018 में शुरु हुई थी। इस योजना से अब तक 5 हजार 927 करोड़ रुपए का लाभ हितग्राहियों को दिया जा चुका है। योजना में अनुग्रह सहायता के अंतर्गत श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख की राशि और सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपए और आंशिक अपंगता होने पर 1 लाख रुपए की राशि श्रमिक परिवारों को दी जाती है। 23 हजार 162 परिवारों को 505 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।

Hindi News / Bhopal / संबल योजना के हितग्राहियों को ट्रांसफर किए गए 505 करोड़ रुपए, इतने हजार परिवारों को मिला फायदा

ट्रेंडिंग वीडियो