scriptएमपी में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट, अंगदान करने वालों के लिए सीएम ने की बड़ी घोषणा | First heart transplant in MP CM Mohan Yadav big announcement for organ donors | Patrika News
भोपाल

एमपी में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट, अंगदान करने वालों के लिए सीएम ने की बड़ी घोषणा

CM Mohan Yadav Big Announcement for Organ Donors: एम्स भोपाल में मध्य भारत का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ। 16 दिन बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांसप्लांट से नया जीवन पाने वाले मरीज से मिलने पहुंचे, यहां पहुंचते ही सीएम ने अंगदान करने वालों के लिए बड़ी घोषणा की, जानें क्या बोलें सीएम…

भोपालFeb 11, 2025 / 02:44 pm

Sanjana Kumar

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav:

CM Mohan Yadav Big Announcement for Organ Donors: मध्य प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में अंगदान और अंग प्रत्यारोपण की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण से संबंधित राज्यस्तरीय संस्थान की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सरकारी अस्पताल में प्रदेश के पहले हृदय प्रत्यारोपण के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अंग और शरीर दान करने वाले परिवारों का राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मान होगा। उन्हें सरकार आयुष्मान कार्ड देगी।

एम्स में भोपाल का पहला ट्रांसप्लांट

एम्स भोपाल में मध्य भारत का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ। 16 दिन बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांसप्लांट से नया जीवन पाने वाले मरीज से मिलने पहुंचे। आवश्यक होने पर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रत्यारोपण करने वाली टीम की प्रशंसा की।

अंगदान के लिए जागरूकता जरूरी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, वर्षों से कई मरीज अंगों की प्रतीक्षा में है, उन्हें अंग नहीं मिल रहे हैं। वे कष्ट वाला जीवनयापन कर रहे हैं। कई बार देह के अभाव में मेडिकल संस्थानों में छात्रों को पढ़ाई में असुविधा का सामना करना पड़ता है। देह और अंगदान से इनका समाधान निकाला जा सकता है, इसके लिए जन जागरुकता और प्रोत्साहन जरूरी है। प्रदेश में अब तक 100 अंगदान हो चुके, 500 परिवारों ने निधन के बाद अपनों की देहदान की है।

Hindi News / Bhopal / एमपी में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट, अंगदान करने वालों के लिए सीएम ने की बड़ी घोषणा

ट्रेंडिंग वीडियो