scriptअगले 24 घंटे एमपी के 47 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी | Heavy rain and thunderstorm warning in 47 districts of MP in next 24 hours | Patrika News
भोपाल

अगले 24 घंटे एमपी के 47 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

MP Weather: शनिवार को भी 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24-25 मई तक केरल पहुंचने की सम्भावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून की निर्धारित तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है।

भोपालMay 24, 2025 / 09:25 am

Avantika Pandey

Heavy Rain Alert in MP

Heavy Rain Alert in MP

MP Weather: मध्यप्रदेश के जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी कई जिलों में 30 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। साथ ही बूंदाबांदी हुई। इसके चलते गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। मौसम विभाग की मानें, तो 4-5 दिनों तक एमपी के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में मौसम ऐसा ही रहेगा। शनिवार को भी 47 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24-25 मई तक केरल पहुंचने की सम्भावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून की निर्धारित तारीख से पहले ही दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़े – एमपी में प्री-मानसून एक्टिविटी हुई तेज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश का कहर

कई सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग(Heavy Rain Alert in MP) के अनुसार, वर्तमान में पंजाब और उससे सटे क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर चक्रवात की स्थिति है। इन दोनों चक्रवातों को जोड़ती हुई द्रोणिका रेखा बनी है, जो दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश तक फैली है। अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र शनिवार तक अवदाब में परिवर्तित होकर उत्तरी दिशा में आगे बढ़ेगा। बंगाल की खाड़ी में 27 मई को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रह सकता है। उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

इंदौर में येलो अलर्ट जारी

शुक्रवार को दिन का पारा 34.4 डिग्री रहा, वहीं रात का पारा 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का तापमान 36.3 डिग्री और रात का 23.4 डिग्री रहा। रात के पारे में जरूर बढ़ोतरी रही। गुरुवार देर रात कई इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इंदौर के लिए येलो अलर्ट(Heavy Rain Alert in MP) जारी किया गया है।

Hindi News / Bhopal / अगले 24 घंटे एमपी के 47 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो