scriptMP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 01 फरवरी के सभी ताजा समाचार | Patrika News

MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 01 फरवरी के सभी ताजा समाचार

MP News Today Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

भोपालFeb 01, 2025 / 04:46 pm

Faiz

Chain Snatcher

Madhya Pradesh Latest News Live :

आज 01 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
01 Feb, 2025 | 04:43 PM

MP News Today Live : एमपी के कई जिलों में नहीं मिल रहा पीने का पानी

Drinking water crisis

Drinking water crisis :  मध्य प्रदेश में अभी जब ठंड का मौसम चल रहा है तब भी जल संकट की आहट सुनाई देने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में लोगों को पीने के पानी के लिए जबर्दस्त जद्दोजहद करनी पड़ रही है। प्रदेश के दमोह, गुना जैसे जिलों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। दमोह जिले के पथरिया और हटा तहसीलों के 250 गांवों में सीतानगर डैम से पेयजल आपूर्ति की बात कही गई थी लेकिन यह संभव नहीं हो सका है। अभी कई गांवों में पाइपलाइन ही नहीं बिछाई जा सकी है। इधर गुना जिले में महीनेभर में भू-जलस्तर 20 फीट जा गिरा जिससे 119 हैंडपंप और नलकूप सूख गए। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

01 Feb, 2025 | 04:39 PM

MP News Today Live : दो राज्यों से सीधा जुड़ जाएंगे एमपी के ये जिले

MP News

MP News : महाराष्ट्र और गुजरात को जोड़ने के लिए एनएच 347 प्रस्तावित किया गया है। जिसके निर्माण की शुरुआत मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से हो चुकी है। एनएचआई के द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके चलते अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत खंडवा से खरगोन के लिए फोरलेन प्रस्तावित है। इसके बाद वहां से गुजरात सीधा जुड़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 04:32 PM

MP News Today Live : 600-800 रुपए दो और 15 मिनट में बनवा लो बर्थ सर्टिफिकेट

Sting Operation

Sting Operation: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आधार केन्द्र में इन दिनों फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का खेल चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीण व आदिवासियों को आधार केन्द्र संचालक आधार कार्ड अपडेशन के नाम पर तरह-तरह के बहाने बताकर मोटी रकम वसूल रहे हैं। 600 से 800 रुपए लेकर 15 मिनट में जन्म प्रमाण तैयार कर दिया जाता है। गलत तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पूरा सिस्टम तैयार कर रखा है। संबंधित सरकारी अस्पतालों की सील लगाने से लेकर डॉक्टर के हस्ताक्षर तक इन लोगों के द्वारा किए जा रहे हैं। पत्रिका टीम ने इस फर्जीवाड़े को अपने कैमरे में कैद किया है। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 04:28 PM

MP News Today Live : एमपी की लाड़ली बहनों को केंद्रीय बजट से बड़ी सौगात

Union Budget 2025

Union Budget 2025 : मध्य प्रदेश में महिलाओं को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। साथ ही एमएसएमई के तहत लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। राज्य सभा में पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में साल 2021 से 2024 तक उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकृत महिलाओं की भागीदारी 1,62,314 रही। ये लाडली बहने छोटे उद्योग स्थापित कर बड़ा मुनाफा कमा रही हैं। अब प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025 में एमएसएमई महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन की बात कही गई है। साथ ही पहली बार उद्यमी बनने वाली महिला को 2 करोड़ का टर्म लोन मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 04:24 PM

MP News Today Live : एमपी की 38 लोकेशन्स पर AI ने बढ़ाए 100% दाम

Expensive Property in MP

Expensive Property in MP : पंजीयन विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की कलेक्टर गाइडलाइन तय करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) से 2321 लोकेशन की संभावित बढ़ोतरी निकाली है। 311 लोकेशन पर 32 से 64 फीसदी व 38 लोकेशन पर 100 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभावित है। इसके अलावा मार्केट रेट का भी अध्ययन किया गया है। गाइडलाइन बढ़ोतरी के प्रस्ताव को विभाग फरवरी के पहले सप्ताह में उप मूल्यांकन समिति के सामने पेश कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 04:21 PM

MP News Today Live : एक महीने में सोना-चांदी के भाव आसमान पर

Gold Silver Price Hike

Gold Silver Price Hike: सोना-चांदी के दामों में लगातार तेजी का दौर जारी है। जनवरी माह की अगर बात की जाए तो स्टैंडर्ड सोना 5600 रुपए प्रति दस ग्राम और पक्की चांदी 5500 रुपए प्रति किलो तक महंगी हुई है। खास बात यह है कि महीने भर में सोने के दामों में चांदी से अधिक बढ़ोतरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 04:17 PM

MP News Today Live : पूर्व विधायक का बेटा बना चेन स्नेचर

Chain Snatcher

Chain Snatcher : एक मशहूर शेर आपने सुना होगा- ‘मोहब्बत इंसान को क्या से क्या बना देती है, किसी को मजनू तो किसी को दीवाना बना देती है..’। हालांकि, पत्रिका.कॉम इन शब्दों को सत्यापित नहीं करता। ये सिर्फ शायरी मात्र के लिए है। लेकिन, मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक का बेटा प्यार में पड़कर इन सारी शेरो-शायरियों से उलट चोर बन गया। चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार नीमच निवासी आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो अपनी सैलरी में गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे नहीं कर पाता था। ऐसे में उसने महिलाओं के गले से चेन झपटना शुरु कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 04:14 PM

MP News Today Live : इंवेस्टर्स के सामने रखा जाएगा स्टार्टअप पार्क

GIS 2025 Bhopal

GIS 2025 Bhopal: भोपाल में 24 व 25 फरवरी को होने वाली आठवीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) में निवेशकों के सामने स्टार्टअप पार्क को रखा जाएगा। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) पीपीपी मॉडल पर निर्माण करेगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द होने वाली है। रेशो डील होगी और सबसे अधिक निर्माण का हिस्सा देने वाली एजेंसी को काम दिया जाएगा। इसके अलावा 10 बड़े प्लॉट भी समिट में पेश किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 03:42 PM

MP News Today Live : एनआरआई कोटे की 48 सीटें अनारक्षित

NEET PG NRI Quota

NEET PG NRI Quota 48 Seats Unreserved: मेडिकल कॉलेजों में एनआरआइ कोटे के तहत नीट पीजी की सीटें भरने में हुए फर्जीवाड़े के बाद अब इस कोटे की 48 सीटें अनारक्षित वर्ग को मिलेंगी। अभ्यर्थियों को मॉप अप राउंड में योग्यता और च्वॉइस के अनुसार प्रवेश मिलेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जबलपुर हाईकोर्ट की युगलपीठ को जवाब पेश कर यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 03:33 PM

MP News Today Live : बजट में कपास पैदावार के लिए 5 साल का मिशन

Budget 2025

Budget 2025 : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का आठवां यूनियन बजट 2025-26 लोकसभा में पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने कपास की पैदावार बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके लिए सरकार ने 5 साल का मिशन तय किया है। इस मिशन से देश का कपड़ा उद्योग मजबूत होगा। इसका फायदा मध्य प्रदेश के लोगों को भी मिलेगा। देश में मुख्य कपास उत्पादक राज्यों में मध्य प्रदेश का नाम भी शामिल है। बता दें कि मध्य प्रदेश का निमाड़-मालवा क्षेत्र कपास उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां कपास को सफेद सोने के रूप में भी लोग पहचानते है। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 03:28 PM

MP News Today Live : बीएसएफ आरक्षक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा

BSF Constable Bharti

BSF Constable Bharti: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की जीडी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की तर्ज पर चयनित अभ्यर्थी की जगह लिखित परीक्षा किसी और ने दी थी। जब चयनित अभ्यर्थी की जॉइनिंग देने पहुंचा तो दस्तावेजों और बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान इसका खुलासा हुआ। मामले के संज्ञान में आते ही बीएसएफ अधिकारियों ने पुलिस में एफआइआर दर्ज कराई। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 12:27 PM

MP News Today Live : सौरभ की जान को खतरा

Saurabh Sharma in Danger

Saurabh Sharma in Danger : आरटीओ का पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा चार फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस की रिमांड पर है। उधर, सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने उसकी जान को खतरा बताया है। मामले में लोकायुक्त ने कोर्ट के आदेश की भी अनदेखी का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 12:23 PM

MP News Today Live : किसान ने उगाया हड़प्पाकालीन गेहूं

Harappan Era Wheat

Harappan Era Wheat : हड़प्पाकालीन (लगभग 2500 वर्ष पूर्व ) प्रजाति के गेहूं को उज्जैन के एक किसान ने पहली बार मालवा की भूमि पर उगाया है। सोना-मोती के नाम से पहचानी जाने वाली गेहूं की खासियत यह है कि यह लंबे नहीं होकर गोल होते हैं और इसमें पोषक तत्वों की मात्रा भी भरपूर होती है। सोना-मोती गेहूं को घट्टिया तहसील के ग्राम पिपल्याहामा के प्रगतिशील किसान अश्विनी सिंह चौहान ने 4 बीघा खेत में बोया है। अभी इस गेहूं की फसल करीब एक फीट की हो गई है और इसमें उंबी आने की तैयारी है। इसकी पैदावार प्रति एकड़ 15 क्विंटल होती है। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 12:19 PM

MP News Today Live : एमपी में नया वेतन-भत्ता नियम लागू

New salary allowance rules

New salary allowance rules: विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अब अपना आयकर स्वयं भरेंगे। राज्यपाल ने वेतन-भत्ता संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है। इसके पहले सीएम, मंत्रियों के मामले भी निर्णय हो चुका है। जब विधेयक पारित हुआ था, तब तय हो गया था कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के मामले में भी संशोधन विधेयक पारित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 12:13 PM

MP News Today Live : चचेरी बहन के प्यार में पागल भाई कर दी हत्या

mp news

mp news: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। एक तरफा प्यार में पागल चचेरे भाई ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है। आपको बता दें कि, जिले में एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि आरोपी समाज के बंधनों को तोड़कर उससे शादी करना चाहता था। आरोपी अपनी बहन से एक तरफा प्यार करता था और उसे समाज के बंधनों से दूर लेकर भागना चाहता था। लेकिन, जब युवती नहीं मानी तो आरोपी भाई ने चचेरी बहन को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 12:09 PM

MP News Today Live : देश के बजट से एमपी को उम्मीदें

Budget 2025

Budget 2025 : एक फरवरी शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का आठवां केंद्रीय बजट 2025-26 लोकसभा में पेश कर रही हैं। उद्यमी, कारोबारी और आमजन इससे काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि, आने वाले बजट में उन्हें ज्यादा 'डेवोल्यूशन' मिलेगा। बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को दिए जाने वाले टैक्स का हिस्सा होता है, जिसे डेवोल्यूशन कहते हैं। सरकार का तर्क है कि, राज्य की जनसंख्या बढ़ रही है और विकास कार्यों के लिए ज्यादा पैसे की आवश्यकता है। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 11:55 AM

MP News Today Live : स्कूल बस की चपेट में आकर 11वीं की छात्रा की मौत

School Girl Accident Died

School Girl Accident Died: स्कूल बस में दबने से स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसा मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से लगे गुर्जर बर्डिया इलाके में संचालित सीएम राइज स्कूल में हुआ। स्कूली की छुट्टी होने के बाद बस के इंतजार में खड़ी 11वीं की छात्रा नेहा (16) पिता विष्णु माली रिवर्स होती स्कूल बस की चपेट में आ गई। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 11:51 AM

MP News Today Live : 150 करोड़ की काली कमाई पर चेतन बोला ‘मैं सौरभ के घर का चौकीदार’

Saurabh Sharma on Remand

Saurabh Sharma on Remand: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ, उसके राजदार चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल से लोकायुक्त 4 दिन से रिमांड में पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को अफसरों ने सुबह 11 बजे से देर शाम तक पूछताछ की। इसमें पता चला कि सौरभ ने कोई संपत्ति अपने नाम पर नहीं खरीदी। करीबियों के नाम पर ही काली कमाई खपाई। सौरभ ने दफ्तर में रहने वाले दोस्त चेतन के नाम से करीब 150 करोड़ की काली कमाई खपाई है। इसमें कई चल-अचल संपत्तियां हैं। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 11:47 AM

MP News Today Live : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर

VD Sharma Accident

VD Sharma Accident: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारी। देर रात हुए हादसे में वीडी बाल-बाल बचे। हादसा देवास हाइवे पर पचोर के पास हुआ। ओवरटेक करते समय ट्रक ने काफिले के एक वाहन को कट मारा। बता दें, जिस वाहन को ट्रक की टक्कर लगी उसके ठीक पीछे वाले वाहन में वीडी सवार थे। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को दी। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 11:09 AM

MP News Today Live : फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

MP Weather Update

MP Weather Update : हवा की दिशा उत्तर से बदलकर दक्षिणी होने से दिन का तापमान बढ़ा तो रात के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.1 तो न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़त व रात के तापमान में 0.8 डिग्री की कमी दर्ज हुई। आद्रता 37 फीसदी तो हवा की रतार 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में तापमान में कमी हो सकती है। 2 या 3 फरवरी से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे प्रदेश सहित इंदौर संभाग में बादल छा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 11:03 AM

MP News Today Live : पद छिनते ही महामंडलेश्वर बोले- 23 साल से साधना कर रहीं ममता

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni : किन्नर अखाड़ा में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने का विवाद अब और बढ़ा गया है। अखाड़ा संस्थापक उज्जैन के ऋषि अजय दास ने ममता से महामंडलेश्वर का पद छीन लिया। उन्हें महामंडलेश्वर बनाने वाले आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी अखाड़े से निकाल दिया गया। ममता को पद देने के बाद अखाड़े में घमासान मचा था। संतों ने आपत्ति ली थी। अजय दास ने पत्र भी जारी किया है। महामंडलेश्वर त्रिपाठी ने कार्रवाई को अनुचित बताया है। पढ़ें पूरी खबर...

01 Feb, 2025 | 10:17 AM

MP News Today Live : भाजपा विधायक ने भरी सभा में गुंडों के जोड़े हाथ

BJP MLA Sandeep Jaiswal

BJP MLA Sandeep Jaiswal: अपनी ही सरकार में कानून व्यवस्था से तंग विधायक का दर्द बाहर निकल आया। कटनी में बढ़ते गुंडों के आतंक पर भाजपा विधायक संदीप जायसवाल ने पुलिस को घेरा। भरी सभा में बदमाशों से मिन्नत करते हुए कहा, गुंडों से हाथ जोड़ता हूं, जितना पैसा चाहिए मुझसे ले लें। सब मिलकर जिस तरह सरकार को टैक्स देते हैं, वैसा ही गुंडों को भी दे देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News / Bhopal / MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 01 फरवरी के सभी ताजा समाचार

ट्रेंडिंग वीडियो