scriptMP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 03 फरवरी के सभी ताजा समाचार | madhya pradesh mp news today live breaking news hindi Taaja samachar 2025 02 03 | Patrika News

MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 03 फरवरी के सभी ताजा समाचार

MP News Today Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

भोपालFeb 03, 2025 / 01:34 pm

Faiz

MP News Today Live

Madhya Pradesh Latest News Live :

आज 03 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
03 Feb, 2025 | 01:27 PM

MP News Today Live : भाजपा विधायक के भाई ने अपने बेटे को गोली मारकर की हत्या

ujjain news

ujjain news : मध्य प्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। जिले की घटिया विधानसभा से भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही 30 वर्षीय बेटे अरविंद मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 01:12 PM

MP News Today Live : सौरभ जैसे 10 और... शिकायत 5 की

Saurabh Sharma Case

Saurabh Sharma Case : परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, उसके राजदार चेतन सिंह गौड़ और शरद जायसवाल से लोकायुक्त पांच दिन से पूछताछ कर रही है। तीनों की रिमांड की मियाद भी अब पूरी होने जा रही है। मंगलवार को मियाद पूरी होने पर लोकायुक्त को तीनों को कोर्ट में पेश करना होगा। लेकिन पूछताछ में अब तक ठोस खुलासा कर पाने में लोकायुक्त को सफलता नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 01:07 PM

MP News Today Live : बार्ड एग्जाम से पहले 90-90 मिनट की लगेंगी एक्स्ट्रा क्लास

MP Board Exam 2025

MP Board Exam 2025: हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले के विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें, स्कूल और जिले का परीक्षा परिणाम अच्छा रहे, इसके लिए प्रीबोर्ड परीक्षा में डी और ई ग्रेड लाने वाले विद्यार्थियों के लिए 3 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में कक्षाएं लगाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 11:17 AM

MP News Today Live : एमपी में अतितीव्र गति से ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की एंट्री

Western Disturbance in mp

Western Disturbance in mp: बसंत पंचमी के आते ही पूरे मध्यप्रदेश में मौसम करवट लेने लगा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा से कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया और सर्दी घट गई। दिन व रात में सर्दी घटने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि सर्दी जल्द विदा होने से गेहूं, चना व सरसों का उत्पादन घट सकता हैं। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 11:14 AM

MP News Today Live : भोजशाला में बसंत पंचमी उत्सव की धूम

Basant Panchami Festival Bhojshala

Basant Panchami Festival Bhojshala : मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित मां सरस्वती मंदिर भोजशाला में 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी पर ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्‍देवी जन्‍मोत्‍सव मनाया जा रहा है। इसे लेकर भोजशाला परिसर को भगवा पताकाओं से सजाया गया है। साथ ही, यज्ञकुंड में आहुतियां दी जा रही है। यज्ञकुंड को गोबर से लीपकर आकर्षक सजावट की गई है। 3 फरवरी को बसंत पंचमी के साथ तीन दिनी बसंतोत्‍सव की भी शुरूआत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 11:12 AM

MP News Today Live : महाकुंभ से कैसे चमकी मोनालिसा की किस्मत?

Mahakumbh Viral Girl Monalisa

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मकर संक्रांति के साथ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत हुई। इसके कुछ ही दिनों में रुद्राक्ष की माला बेचने आई कजरारे आंखों वाली लड़की मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वह इंदौर के महेश्वर क्षेत्र की रहने वाली है और पिछड़े वर्ग से आती है। लेकिन आखिर ऐसा क्या था, जिसने उसे इतना प्रसिद्ध कर दिया? आइए, कृष्णा गुरुजी की ज्योतिषीय दृष्टि से इसे समझते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 11:09 AM

MP News Today Live : जानें कब लागू होगा 8वां वेतनमान

Eighth Pay Commission in MP

Eighth Pay Commission in MP: केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर चुकी है। उम्मीद है कि इसे 2026 में लागू कर दिया जाएगा। इससे पहले आयोग गठित होगा। वेतन वृद्धि की अनुशंसा करेगा। इसके बाद सरकार निर्णय लेगी। सबसे पहले केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों पर लागू करेगी। इसके बाद राज्य सरकार विचार करेगी। हालांकि हलचल प्रदेश में भी शुरू हो गई है। वह यह कि आठवें आयोग की सिफारिश लागू होने से पहले कर्मचारी वेतन विसंगति दूर करवाने की कोशिश में है। यहां आठ वर्ष पहले लागू सातवें वेतनमान की विसंगति बरकरार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 11:07 AM

MP News Today Live : 12वीं के टॉपर्स के लिए सीएम मोहन की बड़ी घोषणा

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को 4 दिवसीय जापान यात्रा और दिल्ली में चुनावी सभाएं खत्म करके दौबारा मध्य प्रदेश लौट आए हैं। सीएम ने आते ही सबसे पहले प्रदेश के मेघावी छात्रों को खुशखबरी दी है। सीएम मोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश के 12वीं के टॉपर को जल्द लैपटॉप की राशि दी जाएगी। यही नहीं, फर्स्ट क्लास पास होने वाले छात्रों को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद स्टूडेंट्स में खुशी का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 11:05 AM

MP News Today Live : एमपी बजट में दिखेगी केंद्र की झलक

MP Budget 2025

MP Budget 2025: आम बजट के बाद अब राज्य में बजट की माथापच्ची तेज होगी। केंद्रीय करों में मिलने वाले हिस्से और आर्थिक सहायता को बड़ी राहत मानते हुए वित्त विभाग के अफसर बजट को तैयार कर रहे हैं। सीएम 15 फरवरी से मंत्रियों और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठकों का दौर शुरू करेंगे। इन्हीं बैठकों में बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। बजट में गरीब, नारी, युवा और किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। बजट का आकार बढ़कर चार लाख करोड़ तक होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 11:03 AM

MP News Today Live : एमपी बीजेपी को जल्द मिलेगा नया मुखिया

MP BJP State President

MP BJP State President : मध्य प्रदेश भाजपा के नए मुखिया को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिग्गज नेता सक्रिय हैं। 5 फरवरी के बाद कभी भी अध्यक्ष को लेकर निर्णय सामने आ सकते हैं। क्योंकि चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान आने वाले है। इसके पहले मप्र भाजपा के दिग्गज नेताओं के कोर ग्रुप की एक बैठक होनी है। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 10:59 AM

MP News Today Live : एमपी में कुत्तों का आतंक, मासूम पर जानलेवा हमला

Street Dogs Terror in MP

Street Dogs Terror in MP: उज्जैन जिले के नागदा में रविवार दोपहर कुत्तों के झुंड ने 7 साल के बच्चे रवि पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने इस कदर हमला किया कि बच्चे के सिर की चमडी़ उधड़ गई। बड़ी मुश्किल से लोगों ने बच्चे को छुड़ाया और गंभीर हालत में बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे उज्जैन और वहां से इंदौर रैफर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 10:32 AM

MP News Today Live : पॉलीथिन और चिप्स के पैकेट से बनेंगे प्लास्टिक बोर्ड

MP News

MP News: भोपाल के 85 वार्ड से प्रतिदिन निकलने वाले करीब एक टन पॉलीथिन और चिप्स के पैकेट के कचरे का इस्तेमाल भोपाल नगर निगम प्लास्टिक बोर्ड बनाने में करेगा। निजी कंपनी के साथ एमओयू के बाद आदमपुर में नगर निगम ने 3.20 करोड़ से प्लास्टिक कचरा प्रबंधन प्लांट लगाया है। मशीन से प्रतिदिन कचरे में इकट्ठा होने वाली पॉलिथीन और चिप्स के पैकेट और प्लास्टिक मटेरियल मशीन में डालकर श्रेडिंग यानी कतरन के बाद आग में गलाकर पेस्ट को प्लास्टिक बोर्ड की शक्ल देंगे। बोर्ड की गुणवत्ता संबंधित टेस्ट होने अभी बाकी हैं। पहले फेस में बनने वाले प्लास्टिक बोर्ड का इस्तेमाल नगर निगम लिंक रोड नंबर 2 पर तैयार नगर निगम मुख्यालय की ग्रीन बिल्डिंग में फिनिशिंग वर्क के रूप में करेगा। प्रयोग सफल होने के बाद खुले बाजार में बेचने पर विचार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

03 Feb, 2025 | 10:22 AM

MP News Today Live : MPPSC पर पत्रिका का बड़ा खुलासा, युवा नहीं भर रहे फॉर्म

MPPSC

MPPSC : प्रशासनिक सेवाओं की प्रदेश में होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा से युवाओं का मोह टूट रहा है। यह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की कार्यशैली से हो रहा है। MPPSC 7 साल से हर साल राज्य सेवा परीक्षाओं में पद कम कर रहा है। 2019 में जहां पीएससी ने 571 पदों के लिए परीक्षा ली, वहीं 2024 में महज 260 पदों के लिए ही आवेदन मांगे। 2025 तक यह संख्या सिमटकर 158 पर पहुंच गई। यानी, पदों की संख्या 73 प्रतिशत तक कम कर दिए गए। पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News / Bhopal / MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 03 फरवरी के सभी ताजा समाचार

ट्रेंडिंग वीडियो