scriptMP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 07 फरवरी के सभी ताजा समाचार | Patrika News

MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 07 फरवरी के सभी ताजा समाचार

MP News Today Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

भोपालFeb 07, 2025 / 01:23 pm

Faiz

MP News Today Live
Madhya Pradesh Latest News Live :

आज 07 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
07 Feb, 2025 | 01:21 PM

MP News Today Live : रोजगार सचिव के ठिकानों पर छापा

Lokayukta Raid

Lokayukta Raid : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की एक ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सचिव के तीन ठिकानों पर शुक्रवार सुबह लोकायुक्त ती टीम ने एकसाथ छापामार कार्रवाई की है। लोकायुक्त के 30 से अधिक सदस्यों की टीम ने अलसुबह दबिश दी है। पहाड़गढ़ में पदस्थ कहारपुरा के रोजगार सहायक के तीन तीन ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। छापामारी में रोजगार सहायक के पास अकूत संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 12:34 PM

MP News Today Live : एमपी में रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये ग्रेजुएटी देगी सरकार

mp news

mp news: मध्य प्रदेश के वन विभाग के कर्मचारियों के लिए ये साल बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। बता दें कि वन विभाग में स्थाई और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति और मृत्यु पर अधिकतम 10 लाख रुपये ग्रेच्युटी मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 12:28 PM

MP News Today Live : धार में हादसा, बाइक समेत कुएं में गिरे 4 युवकों की मौत

Dhar Tragic accident

Dhar Tragic accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे 4 युवकों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटने के दौरान युवक बाइक समेत कुएं में जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन, जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस तफ्तीश के अनुसार, सभी मृतक मुंडला गांव के धर्मपुरी थाना इलाके में रहने वाले थे। वहीं, ये दर्दनाक हादसा जिले के मनावर थाना इलाके में घटा है। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 12:26 PM

MP News Today Live : बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को ई-मेल पर मिलेगी मार्कशीट

Bhopal news

Bhopal news: भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ने छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। विद्यार्थियों को अंकसूची के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटना होंगे। छात्रों को घर बैठे ई-मेल आइडी पर ही अंकसूची मिल सकेगी। इस नई व्यवस्था से न केवल छात्रों को दस्तावेज प्राप्त करने में आसानी होगी, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, हर साल 5 लाख से अधिक छात्रों को डिग्री और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज देने में 140 क्विंटल कागज की खपत होती है। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 12:23 PM

MP News Today Live : प्रतिबंध के बावजूद नर्मदा प्राकट्योत्सव में आतिशबाजी करने वालों पर केस दर्ज

MP News

MP News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा प्राकट्योत्सव के अवसर पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। गौरीघाट के नर्मदा तट पर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि, नर्मदा प्राकट्योत्सव के दौरान जबलपुर कलेक्टर की ओर से आतिशबाजी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया था, बवजूद इसके यहां आए लोगों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी की, जिसके कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस अब इन्हीं वायरल वीडियोज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर दबोचने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 12:20 PM

MP News Today Live : भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, इंदौर में 12 हजार हेक्टेयर का लैंड बैंक तैयार

Global Investors Summit

Global Investors Summit : भोपाल में 24 फरवरी को ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट होगी। उद्योगों के लिए इंदौर रीजन में करीब 12 हजार हेक्टेयर जमीन का लैंड बैंक तैयार किया गया है। समिट में अच्छे निवेश प्रस्ताव पर इसमें से जमीन का आवंटन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 12:17 PM

MP News Today Live : कलेक्टर का आदेश, अब नहीं बजा पाएंगे लाउड स्पीकर

Gwalior news

Gwalior news: शादी, बारात, शोभा यात्रा, जुलूस व अन्य आयोजनों में कानफोड़ू साउंड सिस्टम से जनता को खासी परेशानी होती है। इसे देखते हुए लाउड स्पीकर, डीजे और बैंड पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन्हें बजाने से पहले अनुमति लेनी होगी। बगैर अनुमति या निर्धारित आवाज से अधिक शोर होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 11:00 AM

MP News Today Live : महेश्वर के ऐतिहासिक किले में रिवर फेस्टिवल का आगाज

River Festival in Maheshwar

River Festival in Maheshwar : खरगोन के महेश्वर में तीन दिवसीय रिवर फेस्टिवल का गुरुवार को आगाज हुआ। प्रथम दिन गजल ने समा बांधा। गजल गायक जितेंद्र जामवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं की दाद बटोरी। उनकी प्रस्तुति रंजिश हो सही दिल दुखाने ही आ जा गजल प्रस्तुत की। उन्होंने चुपके-चुपके रात दिन आंसु बहाना याद है गजल प्रस्तुत कर अपनी रियाज का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि गजल को लेकर पुराने लोग जितनी मेहनत करते थे आज उनको मिस करता हूं। गजल हमेशा कोई संदेश देती है। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 10:56 AM

MP News Today Live : दिल्ली-मुंबई रूट पर ‘कवच’ के साथ दौड़ेगी ट्रेन

Indian Railways News

Indian Railways News : दस साल में आठ बड़ी रेल दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए भारतीय रेलवे ने अब फोकस कवच (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा) प्रणाली को तेजी से लगाने पर किया है। देश के राजनीतिक और आर्थिक राजधानी को जोडऩे वाले प्रमुख नई दिल्ली-मुंबई रूट पर 2026 में ट्रेन ‘कवच’ की सुरक्षा में दौड़ने लगेगी। रेलवे करीब 3000 किमी लंबे दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर कवच सिस्टम इंस्टाल कर रही है। 1386 किमी लंबे दिल्ली-मुंबई रूट में से 885 किलोमीटर में कवच लगा चुकी है। परीक्षण भी हो चुका है। पश्चिम रेलवे में रतलाम के नागदा जंक्शन से मुंबई तक 789 किमी रूट में से 405 किमी में ट्रायल हो चुका है। अब दिल्ली रूट पर बाकी 501 किमी में भी ‘कवच’ इंस्टाल किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 10:53 AM

MP News Today Live : भीषण हादसे में 4 की मौत 17 गंभीर

Horrific Accident

Horrific Accident : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले महु में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रैवलर और बाइक को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, करीब 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार ट्रैवलर सवार सभी श्रद्धालु महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में दो बाइक सवार भी थे, जो एमपी के ही रहने वाले थे, जबकि ट्रैवर सवार सभी श्रद्धालु कर्नाटक के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 10:29 AM

MP News Today Live :...लंबी कानूनी प्रक्रिया के आगे हिम्मत हार जाती हैं पीड़िताएं

Delayed Justice in Crime Against Women

Delayed Justice in Crime Against Women : न्याय सिर्फ फैसला सुनाने का नाम नहीं, बल्कि पीड़ित के दर्द को कम करने की प्रक्रिया भी है। जब यही न्याय देरी से मिलता है तो पीड़िता के घाव भरने की बजाय और गहरे होते जाते हैं। रेप और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं में जहां हर दिन मानसिक और शारीरिक संघर्ष से गुजरना पड़ता है, वहां पुलिस के बाद अदालतों की लंबी प्रक्रिया किसी दूसरी सजा से कम नहीं लगती। तारीख पर तारीख, सिस्टम की सुस्ती और अपराधियों का बेखौफ घूमना पीड़िताओं के दर्द को बढ़ाता है। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 10:26 AM

MP News Today Live : किडनैपर तहसीलदार रंधावा को इंदौर कलेक्टर ने पद से हटाया

Janpad Panchayat CEO

Janpad Panchayat CEO Kidnapping case : प्रेम के ढाई अक्षर पढ़ने के बाद शादी से मुकरे नीमच जिले के जावद के जनपद पंचायत सीईओ आकाश धार्वे का फिल्मी अंदाज में अपहरण हो गया। वे ऑफिसर कॉलोनी स्थित आवास से सुबह कार से निकले। इसी बीच दूसरी कार से आए युवती के रिश्तेदार व इंदौर की देपालपुर (बेटमा) के तहसीलदार जगदीश रंधावा और 5 पटवारी समेत 13 लोगों ने किडनैप कर लिया। वे धार्वे को उज्जैन की ओर ले जा रहे थे। सूचना पर सुबह 10 बजे नीमच व नागदा पुलिस ने घेराबंदी की। पढ़ें पूरी खबर...

07 Feb, 2025 | 10:11 AM

MP News Today Live : घर बैठे अपने मोबाइल से करें पासपोर्ट के लिए अप्लाई

MP News Today Live

Apply Passport Online : यदि आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो मात्र 1500 रुपए का शुल्क जमाकर सामान्य प्रक्रिया से बनवा सकते हैं। यदि तत्काल श्रेणी में बनवाना चाहते हैं तो 3500 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पासपोर्ट बनवाने की संपूर्ण प्रक्रिया आसान चरणों में एक बार फिर जारी की गई है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के प्राइवेट सेंटर या दलालों के चक्कर में पड़कर आवेदन जमा करने का प्रयास आपकी फाइल को होल्ड करवा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News / Bhopal / MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 07 फरवरी के सभी ताजा समाचार

ट्रेंडिंग वीडियो