scriptMP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 10 फरवरी के सभी ताजा समाचार | Patrika News

MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 10 फरवरी के सभी ताजा समाचार

MP News Today Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

भोपालFeb 10, 2025 / 03:29 pm

Faiz

MP News Today Live

Madhya Pradesh Latest News Live :

आज 10 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
10 Feb, 2025 | 03:24 PM

MP News Today Live : महिलाओं के खाते में सीएम मोहन ने ट्रांसफर की 21वीं किस्त

ladli behna

Ladli Behna Yojna : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूबे के देवास जिले के अंतर्गत आने वाली सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य की करीब 1 करोड़ 27 लाख लाडली बहनों के बैंक खाते में योजना के तहत 21वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी है। ऐसे में सभी लाभार्थी महिलाएं, अपने मोबाइल के माध्यम से बैंक स्टेटमेंट चेक कर चेक कर सकती हैं। हालांकि, जिन महिलाओं के बैंक खातों में अबतक 21वीं किस्त की रकम नहीं पहुंची, उनके खाते में भी शाम तक रकम अपडेट हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 01:32 PM

MP News Today Live : 'उज्जैन पैसेंजर ट्रेन' को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला

Ujjain Passenger Train

Ujjain Passenger Train : पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल ने भोपाल-उज्जैन के मध्य चलाई जा रही ट्रेन नंबर 09313/09314 उज्जैन-भोपाल-उज्जैन स्पेशल के फेरे तत्काल प्रभाव से पुन: विस्तारित किए हैं। ट्रेन न.09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल, उज्जैन से 15 मार्च तक तथा ट्रेन नंबर 09314 भोपाल-उज्जैन स्पेशल 16 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 01:25 PM

MP News Today Live : महाशिवरात्रि पर चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

Mahakumbh Special Train

Mahakumbh Special Train : प्रयागराज कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या एक बार फिर से बढऩे लगी है। हालात यह हो गए कि शाम होते ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। भीड़ को देखकर रेलवे अधिकारी आए दिन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहे हैं और उन्हें संचालित कर रहे हैं। रेलवे ने एक बार फिर महाशिवरात्रि 2025 पर कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे ग्वालियर से प्रयागराज छिवकी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 01:22 PM

MP News Today Live : महिला को हिप्नोटाइज कर लूट

mp news

mp news : मध्य प्रदेश के शहडोल में महिला के साथ लूट का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। यहां सड़क चलती महिला को बदमाशों ने अपने वश में कर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि, शहर के जैन मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को बदमाशों ने सड़क पर चंद सैकंड के लिए रोककर हिप्नोटाइज कर लिया। इसके बाद महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश जैसे-जैसे महिला से बोलते गए, महिला वैसे वैसे करती चली गई। यहां तक महिला ने अपने पूरे जेवर बदमाशों को दे दिए। मामले में हैरानी की एक और बात ये है कि, अब घटनाक्रम या बदमाशों के चहरों के संबंध में महिला को कुछ याद भी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 01:20 PM

MP News Today Live : पेट्रोल पंप के लिए आया नया नियम

Petrol Pump

Petrol Pump: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में पेट्रोल पंपों के लिए प्रशासन अब नियमों का कड़ाई से पालन कराने जा रहा है। इसके लिए एसडीएम स्तर पर जांच के आदेश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य शहर में पेट्रोल पंप से दुर्घटना की आशंका को खत्म करना है। केंद्र के निर्देश के बाद जिला स्तर से ये कवायद की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 01:15 PM

MP News Today Live : लाडली बहना की 21वीं किस्त के 1250 रुपए महिलाओं के खाते में आ रहे हैं

ladli behna yojna

Ladli Behna Yojna : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। योजना की लाभार्थी 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार (10 फरवरी) राशि ट्रांसफर करने वाले हैं। बता दें कि, मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के देवास जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की 21वीं किस्त जारी करने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 01:12 PM

MP News Today Live : एक दिन में 45 कॉपी ही जांच सकेगा एक टीचर, निर्देश जारी

Board Exam

Board Exam: माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 92 परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं, जहां 49 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के बाद मूल्यांकन की भी तैयारी मंडल ने शुरू कर दी है। एक शिक्षक एक दिन में अधिकतम 45 कॉपी ही जांच सकेगा। सबसे पहले शिक्षक को जांचने के लिए 30 कॉपी दी जाएंगी। यदि वह इसे जांच लेते हैं, तो 15 कॉपी और दी जाएंगी। इससे अधिक कॉपी किसी भी शिक्षक को जांचने के लिए नहीं दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 12:57 PM

MP News Today Live : महाकुंभ जाने वाले रीवा, जबलपुर, कटनी, सिवनी जिलों में 50 कि.मी तक जाम

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक बार फिर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हालात ये हैं कि, महाकुंभ स्थल पर तो लोगों के पैर रखने की जगह मिल नहीं रही, साथ ही साथ प्रयागराज पहुंचने वाली सड़कें आसपास के राज्यों तक बुरी तरह जाम हैं। सोमवार को सामने आई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों से उत्तर प्रदेश जाने वाले मार्गों पर आज 30 से लेकर 50 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। हालात ये हैं कि, कई मार्गों पर लोग बीते 10 से अधिक घंटों से भूखे-प्यासे एक ही स्थान पर खड़े हुए हैं। अब इस महाजाम को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी में बिगड़े हालातों को मद्देनजर रखते हुए अलग-अलग जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 12:55 PM

MP News Today Live : जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खेला गिल्ली-डंडा

Jyotiraditya Scindia Play Game

Jyotiraditya Scindia Play Game : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रविवार को अलग ही अंदाज दिखा। सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन पर संजय स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने गिल्ली-डंडा और सितोलिया खेला। सितोलिया में पहली बार निशाना लगा, लेकिन तीन बार चूक गए। सिंधिया ने कहा कि कार्यक्रम में मैं कोई नेता नहीं, मैं भी खिलाड़ी हूं। खिलाड़ी इसलिए कि मैं युवा बना रहूं। सिंधिया ने चंदेरी में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के भवन का लोकार्पण भी किया। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 12:52 PM

MP News Today Live : खर्च में कटौती की तैयारी

MP Budget

MP Budget: केंद्रीय बजट के बाद राज्य सरकार में भी खजाने के लिए गुणाभाग तेज हो गया है। फोकस कमाऊ विभागों पर अधिक है। खर्चों को कम करने को लेकर भी गणित लगाया जा रहा है। अनावश्यक खर्चों में कटौती भी की जा रही है। दूसरी ओर यह भी तय किया गया है कि जनहितैषी योजनाओं के लिए खजाना खुला रहेगा, वहीं उपयोगिता खो चुकी योजनाओं के लिए बजट नहीं देने का निर्णय भी सरकार ने लिया है। इससे जो बजट बचेगा, उसे अन्य उपयोग में लिया जाएगा। 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सरकार बजट पेश करेगी। यह चार लाख करोड़ तक का हो सकता है। विभागों से प्रस्ताव मांगे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 12:49 PM

MP News Today Live : मेडिकल और इंजीनियर की तर्ज पर होगी बोर्ड परीक्षा

Board Exam 2025

Board Exam 2025 : नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल मेडिकल और इंजीनियरिंग की तर्ज पर परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत बोर्ड परीक्षा के ऐसे संवेदनशील केंद्रों से होगी, जिनके परीक्षा को लेकर पुराने रेकॉर्ड ठीक नहीं हैं। बता दें, परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। पहली बार है जब शिक्षा मंडल जैमर जैसे हाईटेक उपकरण बोर्ड स्कूल परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस्तेमाल करेगा। मंडल ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि वह जैमर कहां- कहां लगाएगा। इसके लिए जिलों से अति संवेदनशील केंद्रों की सूची ले चुके हैं। जबलपुर से भी 5 स्कूलों के नाम जैमर लगाने के लिए प्रस्तावित हैं। प्रदेश में 25 फरवरी से 12वीं और 10वीं की 27 से परीक्षा शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 12:44 PM

MP News Today Live : सोशल मीडिया पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं

MP News

MP News : महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पुलिस के लिए पहले से ही चुनौती बनी हुई है। अब महिलाएं सोशल मीडिया पर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं। सोशल मीडिया के जरिए भी उन्हें अपराध का शिकार बनराया जा रहा है। सोशल मीडिया उनके वीडियो, तस्वीरें और रील साझा करने का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर महिलाएं-युवतियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 Feb, 2025 | 12:32 PM

MP News Today Live : वेलेंटाइन डे पर फिर ठिठुरेगा एमपी

MP Weather Alert

MP Weather Alert : भोपाल में इस समय लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। हवा के रुख में परिवर्तन के साथ एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है और सर्दी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन वेलेंटाइन डे के आसपास सर्दी का एक दौर फिर आने की संभावना है, क्योकि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, इसके साथ ही राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात भी है। अगले तीन चार दिन न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। दिन में आंशिक और हल्के बादलों जैसी स्थिति बन सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही एक बार फिर हवा का रुख बदल गया है। अब तक उत्तरी हवा आ रही थी, इसके चलते ठंडक बनी हुई थी, लेकिन एक बार फिर से दक्षिण पूर्वी हवा आने लगी है। पढ़ें पूरी खबर...

Hindi News / Bhopal / MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 10 फरवरी के सभी ताजा समाचार

ट्रेंडिंग वीडियो