ये भी पढ़े –
एमपी के 39 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश, चेतावनी जारी
17 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश(MP Weather) में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज ग्वालियर-नर्मदापुरम समेत 17 जिलों में 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 7 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। प्रदेश में आंधी-बारिश के सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है।
प्री मानसून: दो दिन वर्षा के आसार
भारत मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. अभय शर्मा ने बताया, दो सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे बारिश व तापमान में भी कमी हो रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र से आगे नहीं बढ़ा है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के ऊपर बना हुआ है। हरियाणा व उप्र के ऊपर चक्रवातीय सिस्टम बना है। इस कारण बारिश हुई। 4 व 5 जून को इंदौर सहित संभाग के जिलों में बारिश होगी।