scriptकरिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक | Karishma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapur dies of heart attack at 53 while playing polo | Patrika News
बॉलीवुड

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

Karishma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapur Dies: करिश्मा के पूर्व पति रहे संजय कपूर की मौत हो गई है। कुछ घंटो पहले ही अहमदाबाद प्लेन क्रेश पर उन्होंने पोस्ट किया था।

मुंबईJun 13, 2025 / 07:58 am

Priyanka Dagar

Karisma Kapoor’s ex-husband Sanjay Kapur passes away

Karisma Kapoor’s ex-husband Sanjay Kapur passes away

Karishma Kapoor Sanjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur Death) का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उन्हें हार्ट अटैक इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में आया, जहां वे पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन (Karishma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapur Dies)

संजय कपूर की गिनती जाने-माने उद्योगपतियों में होती थी और उन्हें पोलो खेलने का काफी शौक था। उनका यूं अचानक चला जाना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है। बता दें, संजय कपूर करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे है। बेटी समायरा और बेटा कियान।
यह भी पढ़ें

Ahmedabad Plane Crash: सनी देओल ने जताया दुख, रितेश देखमुख बोले- पूरी तरह से टूट गया हूं, अक्षय कुमार कर रहे प्रार्थना

Karishma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapoor Dies

करिश्मा कपूर और संजय का हुआ था 2016 में तलाक (Karishma Kapoor Sanjay Kapur Divorce)

हालांकि, करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी में कुछ सालों बाद ही दरार आ गई थी और दोनो ने आपसी सहमति से 2014 में तलाक की अर्जी दी और साल 2016 में तलाक हो गया। तलाक के दौरान करिश्मा ने पति संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना शामिल थी। यह मामला काफी समय तक मीडिया में भी छाया रहा था।
Karishma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapoor Dies

संजय कपूर ने की थी प्रिया सचदेव से दूसरी शादी (Sanjay Kapur Wife Priya Sachdev)

करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। संजय की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं। करिश्मा कपूर की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें करिश्मा और संजय अलग तो हो गए थे, लेकिन संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलते रहते थे और उनके साथ समय बिताते रहते थे। 
Karishma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapoor Dies

संजय कपूर ने किया था अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पोस्ट (Sanjay Kapoor Post)

वहीं, संजय कपूर ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन क्रैश पर पोस्ट भी किया था। उन्होंने लिखा था, “अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। #विमान दुर्घटना।” संजय कपूर का ये पोस्ट शाम 5 बजे के करीब आया था। इसके कुछ घंटो बाद ही उनकी मौत हो गई।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

ट्रेंडिंग वीडियो