scriptEncounter : एक लाख का इनामी डकैत विनोद गडरिया मुठभेड़ में ढेर, नोएडा एसटीएफ के दो सिपाहियों को भी गोली लगी | Encounter Vinod carrying a bounty one lakh killed in STF encounter in Bulandshar | Patrika News
बुलंदशहर

Encounter : एक लाख का इनामी डकैत विनोद गडरिया मुठभेड़ में ढेर, नोएडा एसटीएफ के दो सिपाहियों को भी गोली लगी

Encounter : विनोद गडरिया पर मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत समेत अन्य जिलों में हत्या लूट और डकैती के 40 से अधिक मामले दर्ज थे।

बुलंदशहरJun 21, 2025 / 08:18 am

Shivmani Tyagi

Vinod

एक लाख के इनामी विनोद गडरिया की फाइल फोटो ( स्रोत सोशल मीडिया )

Encounter : सहारनपुर मंडल से एक लाख के इनामी डकैत विनोद गडरिया ( Vinod Gadaria ) को एसटीएफ ( STF ) ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यूपी एसटीएफ ( UP STF) की नोएडा विंग के साथ बुलंदशहर में विनोद गडरिया की मुठभेड़ हुई। एसटीएफ ( Noida STF) के दो सिपाहियों को भी गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि गोली लगने से घायल हुए विनोद गडरिया को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस तरह यूपी से अपराध ( UP Crime ) का एक और अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया।

शुक्रवार रात को मिली थी विनोद की लोकेशन ( Encounter )

शुक्रवार देर रात एसटीएफ की नोएडा विंग को विनोद की लोकेशन बुलदंशहर के जहांगीराबाद में मिली। लोकेशन मिलने पर विंग ने इसे घेर लिया। दोनों और से गोलियां चलने लगी। रात करीब 11 बजे एसटीएफ की एक टीम गोली लगने से घायल हुए विनोद गडरिया को लेकर जिला अस्पताल हुई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसी मुठभेड़ में घायल हुए एसटीएफ के दो सिपाही सुमित और अनुज को भर्ती कर लिया गया। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शामली और मुजफ्फरनगर के बाद अब बुलंदशहर में था सक्रिय

यूपी एसटीएफ की नोएडा विंग को सूचना मिली थी कि सहारनपुर मंडल के जिला शामली जिले के कस्बा कैराना का रहने वाला दुर्दांत अपराधी एक लाख का इनामी विनोद गडरिया बुलंदशहर में सक्रिय है। इस सूचना पर एसटीएफ ने इसे सर्विलांस करना शुरू कर दिया। शुक्रवार देर रात इसकी लोकेशन जहांगीरबाद कोतवाली क्षेत्र के बदरखा रोड पर मिल गई। इस तरह एसटीएफ ने इसकी घेराबंदी कर ली। एसटीएफ के अनुसार खुद को घिरता हुआ देख विनोद फायरिंग शुरू कर दी। दो सिपाहियों को गोली लगी इसके बाद जवाबी कार्रवाई में विनोद गोली लगने से घायल हो गया जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

लूट हत्या और डकैती के 40 से अधिक मामले

विनोद गडरिया ने मुजफ्फरनगर में डकैती की छह से अधिक वारदातों के अंजाम दिया था। शामली में भी विनोद ने कई वारदातों को अंजाम दिया। इसके खिलाफ हत्या और लूट के करीब 40 मुकदमें चल रहे थे। विनोद गडरिया ने सबसे अधिक वारदात मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में की थी। सहारनपुर परिक्षेत्र से विनोद पर एक लाख रुपये का इनाम था। एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने विनोद गडरिया के मुठभेड़ में ढेर होने की पुष्टि करते हुए बताया कि एसटीएफ नोएडा टीम की एक लाख के इनामी विनोद गडरिया के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में विनोद मारा गया।

Hindi News / Bulandshahr / Encounter : एक लाख का इनामी डकैत विनोद गडरिया मुठभेड़ में ढेर, नोएडा एसटीएफ के दो सिपाहियों को भी गोली लगी

ट्रेंडिंग वीडियो