कानूनी सीमा क्या है?
आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, भारत में एक विवाहित महिला 500 ग्राम तक सोना और सोने के आभूषण अपने पास रख सकती है। अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम और पुरुष 100 ग्राम तक सोना घर पर कानूनी रूप से रख सकते हैं। यह सीमा प्रति व्यक्ति लागू होती है। यानी यदि किसी परिवार में छह सदस्य है। घर में पति—पत्नी, दो बेटियां और उनके दादा—दादी रहते है। दो विवाहित महिलाएं हैं, तो वे कुल मिलाकर 1 किलो सोना कानूनी रूप से रख सकती हैं। दोनों लड़कियां 500 ग्राम सोने और पिता और पुत्र 200 ग्राम सोना रख सकते है। वे संयुक्त रूप से 1 किलो 700 ग्राम सोना घर पर रख सकते हैं।सीमा से अधिक होने पर क्या करें?
यदि आपके पास उपरोक्त सीमा से अधिक मात्रा में सोना है, तो आपको उसके स्रोत का प्रमाण देना होगा। यह प्रमाण निम्न रूपों में हो सकता है:—गिफ्ट डीड (उपहार में मिला हो तो)
—विरासत में मिला हो तो वसीयत या उत्तराधिकार प्रमाण पत्र
—आय का वैध स्रोत और टैक्स रिटर्न
कौन हैं लीना गांधी तिवारी? 703 करोड़ में खरीदा घर, हैं 32,500 करोड़ की मालकिन
यदि आपके पास प्रमाण मौजूद हैं, तो आपके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन यदि आयकर विभाग छापा मारता है और आप सीमा से अधिक सोने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाते, तो उस पर टैक्स और जुर्माना लगाया जा सकता है, और जरूरत पड़ी तो जब्त भी किया जा सकता है।
सरकार का नहीं होता था दखल, ‘कांग्रेस’ के समय में मैंने की थी 3 सर्जिकल स्ट्राइक: रिटायर्ड मेजर जनरल का दावा
गोल्ड खरीद से जुड़ी अन्य जरूरी बातें
—2 लाख रुपये से अधिक की कैश में सोने की खरीद पर PAN कार्ड अनिवार्य है।—10,000 रुपए ये से अधिक के लेन-देन केवल बैंक के माध्यम से ही किए जा सकते हैं।
—हर खरीद पर अपने नाम का बिल अवश्य लें, जिसमें वजन, रेट और जीएसटी का स्पष्ट उल्लेख हो।