अजमेर के मेयो कॉलेज से पूरी की स्कूली शिक्षा
विक्रम सिंह मेहता ने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर के मेयो कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। विक्रम सिंह मेहता 1978 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं।
शेल ग्रुप के रह चुके हैं चेयरमैन
वे शेल ग्रुप इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं और मिस्र में शेल मार्केट्स और शेल केमिकल्स के सीईओ के रूप में भी नेतृत्व प्रदान कर चुके हैं। 2010 में एशिया हाउस द्वारा विक्रम सिंह मेहता को ‘Businessman of the Year’ के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2016 में उन्हें एशिया सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी द्वारा भारत में “सर्वश्रेष्ठ स्वतंत्र निदेशक” नामित किया गया था।
इन क्षेत्रों में दिया महत्वपूर्ण योगदान
मेहता ने नीति निर्माण, ऊर्जा, और सामाजिक-आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी वैश्विक अनुभव और नीतिगत समझ इंडिगो के लिए रणनीतिक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण होगी। वे ब्रूकिंग्स इंडिया के चेयरमैन और सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (CSEP) में डिस्टिंग्विश्ड फेलो के रूप में भी कार्यरत हैं। वे शेल ग्रुप इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं और मिस्र में शेल मार्केट्स और शेल केमिकल्स के सीईओ के रूप में भी नेतृत्व प्रदान कर चुके हैं।