scriptछत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय बागेश्वर धाम पहुंचे, बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की | mp news Chhattisgarh CM vishnu deo sai reached Bageshwar Dham, offered prayers at Balaji temple | Patrika News
छतरपुर

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय बागेश्वर धाम पहुंचे, बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की

MP News: छतरपुर के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय पहुंचें। वहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की।

छतरपुरFeb 25, 2025 / 07:27 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम में पूजा करने के लिए मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे। यहां पर उन्होंने पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित शास्त्री से आशीर्वाद लिया और बागेश्वर सरकार की पूजा करना अपने लिए सौभाग्य बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा हम लोगों का सौभाग्य है कि आज हम बागेश्वर धाम पहुंचे हैं और बागेश्वर सरकार का पूजन किए हैं। इस शुभ अवसर पर आए हैं, तो बहुत अच्छा लगा है, धन्य हो गए हैं। कन्या विवाह महोत्सव के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्य महापुण्य है, निर्धन कन्याओं की शादी करवाना। कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता।
बागेश्वर धाम में इस समय कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें 251 कन्याओं का विवाह 26 तारीख को होगा। इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।

Hindi News / Chhatarpur / छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय बागेश्वर धाम पहुंचे, बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की

ट्रेंडिंग वीडियो