अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन ने छिंदवाड़ा की जनता के बीच धर्म से बढकऱ आध्यात्मिकता का बीजारोपण किया। आयोजन के पूर्व संस्था के सदस्यों ने शहर के दशहरा मैदान पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह छह बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोग परिसर में मौजूद रहे। आयोजन के पूर्व सांसद विवेक बंटी साहू ने ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन का स्वागत किया। कार्यक्रम में सांसद के साथ छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके भी मौजूद रहीं।