scriptIND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, इतने सिक्स मार ठोके 135 रन | Abhishek Sharma broke most six in T20 innings record of Rohit sharma IND vs ENG | Patrika News
क्रिकेट

IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, इतने सिक्स मार ठोके 135 रन

IND vs ENG: अभिषेक ने इस मैच में 54 गेंद पर 12 छक्के और सात चौके की मदद से 135 रन बनाए। इसी के साथ वे एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

नई दिल्लीFeb 02, 2025 / 08:41 pm

Siddharth Rai

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma, India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में खब्बू सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का तूफान देखें को मिला। भारतीय क्रिकेटर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

संबंधित खबरें

अभिषेक ने इस मैच में 54 गेंद पर 12 छक्के और सात चौके की मदद से 135 रन बनाए। इसी के साथ वे एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। इतना ही नहीं अभिषेक द्वारा बनाया गया यह स्कोर किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। इससे पहले शुभमन गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाए थे।
अभिषेक द्वारा बनाया गया यह तूफानी शतक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक है। अभिषेक ने पहली गेंद से इंग्लिश गेंदबाजों पर प्रहार किया और मात्र 37 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में मात्र 35 गेंद पर शतक जड़ा था। वहीं तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलग मात्र 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, इतने सिक्स मार ठोके 135 रन

ट्रेंडिंग वीडियो