टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह चौथी बार है जब किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया है और इसके बावजूद टीम 500 रन के टोटल तक भी नहीं पहुंच पाई है। इसी के साथ भारत ने तीन बल्लेबाजों द्वारा शतक लगाने के बाद सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था जो उन्होंने 2016 में बनाया था।
दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड ने सेंचुरियन में 475 रन पर ढेर किया था। तब अफ्रीका के लिए स्टीवन कुक, हाशिम अमला, और क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाए थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का भी नाम है, सभी टीमों ने तीन बल्लेबाजों द्वारा शतक लगाने के बावजूद 500 रन का आंकड़ा नहीं छुआ। ऑस्ट्रेलिया को भी इंग्लैंड ने 1942 में 3 शतक के बावजूद 494 रन पर आउट किया था। वहीं वेस्टइंडीज को भारत ने 2002 में 497 रन पर ढेर किया था।
तीन खिलाड़ियों के शतकों के बाद सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने वाली टीम
471 भारत बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025
475 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड सेंचुरियन 2016
494 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 1924
497 वेस्टइंडीज बनाम भारत कोलकाता 2002
भारत ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 359 रन बना लिए थे। लेकिन दूसरे दिन दूसरे दिन ओवरकास्ट कंडीशन और स्विंगिंग गेंदबाज़ी ने कहानी पलट दी। दूसरे दिन गेंदबाज बल्लेबाजों पर हावी हो गए और भारतीय टीम ने 40 रन के भीतर बचे हुए सात विकेट खो दिये। इस तरह भारत पहली पारी में मात्र 471 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 209 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर ओली पॉप 100 और हैरी ब्रुक शून्य पर नाबाद खड़े हुए हैं।