यह भी पढ़ें
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, इस गेंदबाज के खेलने पर संशय
हार्दिक पंड्या पर बैन क्यों?
हार्दिक पंड्या ने पिछले सीजन बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस टीम में वापसी की थी। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और मुंबई आखिरी स्थान पर रही थी। इतना ही नहीं, उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस पर तीसरी बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा था। नियमों के मुताबिक, तीन बार स्लो ओवर रेट पर टीम के कप्तान पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, साथ ही एक मैच के लिए बैन भी लगाया जाता है। चूंकि मुंबई इंडियंस ने ग्रुप स्टेज में स्लो ओवर रेट की गलती थी और प्ले ऑफ में प्रवेश नहीं कर सकी थी। इसके चलते हार्दिक पंड्या पर बैन नहीं लग सका था। ऐसे में आईपीएल 2025 में उन्हें बैन झेलना पड़ेगा और चेन्नई सुपर किंग्स खिलाफ मुंबई इंडियंस के शुरुआती मुकाबले में बाहर बैठना पड़ेगा। यह भी पढ़ें