खिलाड़ी | मैच | पारियां | विकेट | औसत |
---|---|---|---|---|
वसीम अकरम | 32 | 55 | 146 | 24.11 |
जसप्रीत बुमराह | 31 | — | 145 | 21.02 |
वसीम अकरम से मात्र एक विकेट पीछे
वसीम अकरम ने अपने टेस्ट करियर में SENA देशों में खेले 32 मैचों की 55 पारियों में 24.11 की औसत के साथ सर्वाधिक 146 विकेट चटकाए थे। वहीं जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों में अभी तक 31 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.02 की बेहतरीन औसत के साथ यह विकेट हासिल किए हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में बुमराह 2 विकेट निकालने में कामयाब रहते हैं तो वह बतौर एशियाई गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।वसीम अकरम- 146 जसप्रीत बुमराह- 145 अनिल कुंबले- 141 इशांत शर्मा- 130 मोहम्मद शमी- 123 भारत के लिए यह केवल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के नए चक्र की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए टेस्ट युग की भी शुरुआत है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर. अश्विन जैसे दिग्गजों के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद यह पहली पूर्ण टेस्ट सीरीज है, जहां टीम पूरी तरह से नए रूप में नजर आ रही है।