दिसंबर 2024 में अस्पताल में कराया गया था भर्ती
मूत्र संक्रमण और ऐंठन की शिकायत के बाद पिछले वर्ष दिसंबर में पूर्व भारतीय क्रिकेटर को ठाणे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें जनवरी 2025 में डिस्चार्ज कर दिया गया था। सुनील गावस्कर ने उनके खराब स्वास्थ्य को देते हुए आर्थिक मदद का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि 1983 की विश्व कप विजेता टीम उनकी सहायता करेगी।
तलाक लेना चाहती थीं पत्नी लेकिन..
विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने जनवरी 2025 में खुलासा किया था कि वह उनसे तलाक लेना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने 2023 में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन विनोद कांबली के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्होंने इसे वापस ले लिया। उन्होंने बताया था कि उन्हें उनकी सेहत की हमेशा चिंता होती थी। कांबली को उनकी जरुरत है, इसलिए उन्होंने तलाक के फैसले को बदल दिया।