scriptराजस्थान: यहां नगरपालिका ने अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में चलाया पीला पंजा | Rajasthan: Here the municipality used yellow paw on illegally settled colonies | Patrika News
दौसा

राजस्थान: यहां नगरपालिका ने अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में चलाया पीला पंजा

नगरपालिका की ओर से अवैध रुप से बसाई जा रही कॉलोनियों में पीला पंजा चलाया गया।

दौसाJun 14, 2025 / 04:55 pm

Santosh Trivedi

jcb action

बांदीकुई. जेसीबी की सहायता से बाउड्री वाल निर्माण हटाते हुए। Photo- Patrika

बांदीकुई. नगरपालिका की ओर से अवैध रुप से बसाई जा रही कॉलोनियों में पीला पंजा चलाया गया। नगरपालिका के दल ने जेसीबी की सहायता से यहां बोर्ड हटाने, बाउड्री वाल निर्माण आदि को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। वहीं ग्रेवल सड़क को भी उखाड़ा गया।
इस दौरान ग्राम श्यालावास कलां, बाढ़ बगीची एवं मुकुरपुरा चौराहा आदि स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी, जेईएन, एसआई आशुतोष व्यास, दिनेश मीना समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

नगरपालिका अधिकारियों ने के्रताओं से आह्वान किया कि नगरपालिका की ओर से अनुमोदित कॉलोनियों में ही भूखण्ड क्रय करें।
इस संबंध में नगरपालिका ईओ नमन शर्मा ने बताया कि नगरपालिका की ओर से राजस्व वसूली अभियान को गति देते हुए कार्रवाई की गई है। अनुमोदन कराने के बाद कॉलोनियां बसाने से पालिका को भी राजस्व मिलेगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Hindi News / Dausa / राजस्थान: यहां नगरपालिका ने अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में चलाया पीला पंजा

ट्रेंडिंग वीडियो