बाजार में जगह-जगह बिक रहा सत्तू इन दिनों बाजार में सत्तू खूब बिक रहा है। अच्छी क्वालिटी का सत्तू 100 रुपए किलो के भाव तक मिल रहा है। बाजार में कई स्थानों पर इन दिनों सत्तू, चना, मोंठ इत्यादि बेचने वाले ढकेल लगा रहे हैं। लोग परिवार के सदस्यों के अनुसार सत्तू खरीदकर ले जाते दिखे। बता दें कि गर्मियों में सत्तू का सेवन फायदेमंद रहता है और यह शरीर को ठंडा रखता है। सत्तू मीठा, नमकीन समेत अन्य सामग्री मिला कर खाया जाता है। यह एनर्जी से भरपूर होता है। वहीं, डायबिटीज बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों के लिए सत्तू सेवर लाभकारी रहता है। साथ ही सत्तू कब्ज संबंधी समस्या में भी राहत देता है। पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होने के चलते यह मल को ढीला करने का काम भी करता है और डाइजेशन में भी सुधार करता है।
मचकुंड और चंबल नदी किनारे श्रद्धालुओं की रहेगी भीड़ गंगा दशहरा पर्व पर सुबह से ही तीर्थस्थल मचकुण्ड और शहर से सटी चंबल नदी किनारे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की घाटों पर भीड़ रहेगी। विशेष कर मचकुण्ड सरोवर पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो जाता है। महंतों ने बताया कि पर्व पर सुबह सिद्धि योग रहेगा। साथ ही रवि योग और नक्षत्र भी रहेंगे। वहीं, तैतिल करण दोपहर 1.2 मिनट पर रहेगा।
शहर में गंगा मईया का मंदिर… शहर में गंगा मईया का मंदिर है। यहां महाराना स्कूल के सामने यह मंदिर है। जानकारी के अनुसार 1901 राज परिवार के सदस्य पोहप सिंह राज बहादुर की पत्नी विचित्रा कुमारी साहिबा ने गंगा मईया मंदिर का निर्माण करवाया। इसके बाद सन् 1902 महाराजा भगवंत सिंह ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई और सेवा, राजभोग व मंदिर में पूजा अर्चना के लिए 15 रुपए माहवार के वेतन के साथ पुजारी नियुक्त किया, जिनकी पीढ़ी आज भी सेवा कर रही है। इस इस जगह को बाग भवा साहब का वाडा कहते हैं। धौलपुर में स्टेट समय गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा पर भव्य आयोजन होते थे।