CCSU से योग आसान में डिग्री
कोई भी व्यक्ति आसन, एडवांस आसन, प्राणायाम और ध्यान में सर्टिफिकेट प्रोग्राम कर सकता है। योग में रजिस्ट्रेशन के लिए www.ccsuniversity.ac.in वेबसाइट पर जाएं। सीसीएसयू कैंपस स्थित योग विज्ञान केंद्र में योग को लेकर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज उपलब्ध हैं। यहां से युवा दो वर्षीय MA, चार वर्षीय ग्रेजुएशन और एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। इसी के साथ योग में तीन महीने का सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी किया जा सकता है।
इन संस्थानों में होती है योग की पढ़ाई
- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
- राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
- पतंजलि विश्वविद्यालय
- श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
- देव संस्कृति विश्वविद्यालय उत्तराखंड
- विश्व भारती शांति निकेतन पश्चिमी बंगाल
- हेमवती नंदन बहुगुणा गुढ़वाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड
- राजस्थान विश्वविद्यालय
- लखनऊ विश्वविद्यालय
- केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल
इन संस्थान से योग में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई होती है। इनके साथ ही निजी विश्वविद्यालय भी योग में यूजी पीजी कोर्स ऑफर कर रहे हैं।