scriptNEET UG 2025 Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की जारी, इस लिंक की मदद से देखें | NEET UG 2025 Answer Key 2025 Download from neet.nta.nic.in, | Patrika News
शिक्षा

NEET UG 2025 Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की जारी, इस लिंक की मदद से देखें

NEET UG 2025 Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी आंसर की जारी कर दी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं।

भारतJun 03, 2025 / 01:51 pm

Shambhavi Shivani

NEET UG 2025 Answer Key 2025

नीट यूजी आंसर की 2025 प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट-फ्रिपिक)

NEET UG 2025 Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी आंसर की जारी कर दी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, neet.nta.nic.in

5 जून तक दर्ज करें आपत्ति

यदि किसी कैंडिडेट को आंसर की में दिए किसी सवाल पर आपत्ति है तो वे अपना ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए 5 जून रात 11.50 तक का समय है। प्रति आपत्ति के लिए छात्रों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा।एनटीए ने आंसर की के साथ ओएमआर शीट व रिकॉर्डेट रिस्पॉन्स भी जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें

MBBS From Russia: कम पैसे में MBBS रूस से करना फायेमंद, भारत में 50% अधिक है खर्चा, यहां देखें अन्य फायदे

कैंडिडेट्स के आपत्ति दर्ज करने के बाद इन सभी आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और फिर उसी आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। 

ऐसे डाउनलोड करें नीट यूजी आंसर की (NEET UG Answer Key Steps Tp Download) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर दिए गए लिंक नीट यूजी 2025 परीक्षा आंसर की पर क्लिक करें 
  • इसके बाद क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगिन करें 
  • इतना करते ही आंसर वाली पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी 
  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 
यह भी पढ़ें

भारत के अलावा इन देशों में होती है LLB की सस्ती पढ़ाई | LLB Degree

नीट यूजी के जरिए MBBS कोर्स में मिलता है दाखिला

नीट यूजी परीक्षा के जरिए देश के तमाम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इसी के साथ नीट यूजी के आधार पर मेडिकल क्षेत्र के अन्य ग्रेजुएट प्रोग्राम में भी दाखिला मिलता है। NEET UG रिजल्ट के आधार पर देश के सरकारी और निजी दोनों संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए भी अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। 

Hindi News / Education News / NEET UG 2025 Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की जारी, इस लिंक की मदद से देखें

ट्रेंडिंग वीडियो