NEET UG Results: फाइनल आंसर की में हुए बदलाव
रिजल्ट से पहले NTA ने NEET UG 2025 की फाइनल आंसर की भी जारी की थी। इस बार कुछ सवालों के एक से अधिक उत्तर सही माने गए हैं। जिन छात्रों ने इन सवालों में किसी भी सही उत्तर को चुना है, उन्हें अंक दिए गए हैं।बुकलेट 46: प्रश्न 14 का सही उत्तर पहले 1 था, अब 1 और 4 दोनों को मान्यता दी गई है।
बुकलेट 47: प्रश्न 20 का उत्तर पहले 3 था, अब 2 और 3 दोनों विकल्प सही माने गए हैं।
बुकलेट 48: प्रश्न 15 का उत्तर पहले 4 था, अब 3 और 4 दोनों को सही घोषित किया गया है।