Sainik School: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा
AISSEE 2025 परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की गई थी, जिसमें कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए देशभर के सैनिक स्कूलों में सीटों के लिए कॉम्पिटिशन हुआ था। एनटीए ने पहले फाइनल आंसर की जारी की और उसके बाद रिजल्ट को वेबसाइट पर उपलब्ध कराया। यदि आप सैनिक स्कूल में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब अगले चरण यानी मेडिकल एग्जाम और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए NTA और सैनिक स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।
Sainik School Total Seats: सैनिक स्कूलों में कितनी सीटें होती हैं?
देशभर में पारंपरिक और नए सैनिक स्कूल मिलाकर कुल 33 से अधिक मान्यता प्राप्त सैनिक स्कूल हैं। प्रत्येक स्कूल में सीटों की संख्या अलग-अलग हो सकती है, जो संबंधित स्कूल की नोटिफिकेशन या वेबसाइट पर दी जाती है। आमतौर पर, कक्षा 6 में लगभग 80 से 100 सीटें हर स्कूल में होती हैं। वहीं कक्षा 9 में 20 से 30 सीटें उपलब्ध होती हैं, हालांकि यह संख्या स्कूल की क्षमता पर निर्भर करती है। जिसके बाद नए सैनिक स्कूलों को शामिल किए जाने से सीटों की कुल संख्या में इजाफा हुआ है, जिससे अधिक छात्रों को इन स्कूलों में प्रवेश का अवसर मिल रहा है।Sainik School Total Seats: सीटों का आंकड़ा
स्कूल का नाम | राज्य | लड़कियों के लिए सीटें | लड़कों के लिए सीटें | कुल सीटें |
---|---|---|---|---|
सैनिक स्कूल कलिकिरी | आंध्र प्रदेश | 10 | 95 | 105 |
सैनिक स्कूल कोरुकोंडा | आंध्र प्रदेश | 10 | 83 | 93 |
सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग | आंध्र प्रदेश | 10 | 80 | 90 |
सैनिक स्कूल गोलपाड़ा | असम | 10 | 70 | 80 |
सैनिक स्कूल गोपालगंज | बिहार | 10 | 70 | 80 |
सैनिक स्कूल नालंदा | बिहार | 10 | 75 | 85 |
सैनिक स्कूल अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ | 10 | 90 | 100 |
सैनिक स्कूल बालाचांदी | गुजरात | 10 | 84 | 94 |
सैनिक स्कूल कुंजपुरा | हरियाणा | 10 | 80 | 90 |
सैनिक स्कूल रेवाड़ी | हरियाणा | 10 | 65 | 75 |
सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा | हिमाचल प्रदेश | 10 | 82 | 92 |
सैनिक स्कूल नगरोटा | जम्मू कश्मीर | 10 | 65 | 75 |
सैनिक स्कूल तिलैया | झारखंड | 16 | 144 | 160 |
सैनिक स्कूल बीजापुर | कर्नाटक | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल कोडागू | कर्नाटक | 10 | 90 | 100 |
सैनिक स्कूल काझाकूटम | केरल | 10 | 74 | 84 |
सैनिक स्कूल रीवा | मध्य प्रदेश | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल चंद्रपुर | महाराष्ट्र | 10 | 95 | 105 |
सैनिक स्कूल सतारा | महाराष्ट्र | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल इम्फाल | मणिपुर | 10 | 90 | 100 |
सैनिक स्कूल छिंगछिप | मिजोरम | 10 | 60 | 70 |
सैनिक स्कूल पुंगलवा | नगालैंड | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल भुवनेश्वर | ओडिशा | 11 | 103 | 114 |
सैनिक स्कूल सम्बलपुर | ओडिशा | 10 | 70 | 80 |
सैनिक स्कूल कपूरथला | पंजाब | 12 | 108 | 120 |
सैनिक स्कूल चित्तौरगढ़ | राजस्थान | 11 | 100 | 111 |
सैनिक स्कूल झुंझुनू | राजस्थान | 10 | 70 | 80 |
सैनिक स्कूल अमरावतीनगर | तमिलनाडु | 10 | 76 | 86 |
सैनिक स्कूल झांसी | उत्तर प्रदेश | 10 | 61 | 71 |
सैनिक स्कूल मैनपुरी | उत्तर प्रदेश | 10 | 80 | 90 |
सैनिक स्कूल अमेठी | उत्तर प्रदेश | 10 | 80 | 90 |
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल | उत्तराखंड | 10 | 60 | 70 |
सैनिक स्कूल पुरुलिया | पश्चिम बंगाल | 11 | 97 | 108 |
Sainik School Result: ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in वेबसाइट खोलें।वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘AISSEE Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा, जहां अपनी लॉगिन जानकारी (एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
‘सबमिट’ पर क्लिक करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरतों के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले लें।