SBI PO Vacancy: इतने पदों पर होगी भर्ती
SBI के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 541 पद भरे जाएंगे। इसमें से 203 पद सामान्य वर्ग के लिए, 135 पद ओबीसी के लिए और 50 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 37 पद अनुसूचित जाति (SC), 75 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। इनमें 500 पद सामान्य भर्ती के हैं, जबकि 41 पद बैकलॉग के अंतर्गत आते हैं। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम साल में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते चयन के समय तक उनकी डिग्री पूरी हो जाए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट दी जाएगी। SC/ST को 5 वर्ष की छूट और OBC को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
SBI PO Notification 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, और उसके बाद तीसरे चरण में ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होंगे।
SBI Bharti: इतनी मिलेगी सैलरी
SBI PO को शुरुआती बेसिक वेतन 48,480 रूपये (चार एडवांस इंक्रीमेंट सहित) मिलता है। वेतनमान इस प्रकार है: ₹48,480-2000/7-₹62,480-2340/2-₹67,160-2680/7-₹85,920, इसके अतिरिक्त DA, HRA, और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं।