Rojgar Mela: फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए मौका
इन रोजगार मेलों में फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए नौकरियों की पेशकश की जाएगी। कंपनियां उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन करेंगी और उसी अनुरूप वेतन की पेशकश की जाएगी। इसलिए जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जरूर इन रोजगार मेलों में जाना चाहिए।
UP Rojgar Mela 2025 List: देखें पूरी लिस्ट
तारीख | जिला | आयोजन स्थल (Venue) |
---|---|---|
02 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड हसवा |
03 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड बहुआ |
04 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड धाता |
04 जून 2025 | झांसी | मॉ पीताम्बरा प्रा. आईटीआई, नन्दनपुरा, शिवपुरी रोड (बृहद रोजगार मेला) |
04 जून 2025 | मुजफ्फरनगर | सनमती प्रा. आईटीआई, शामली रोड, खानजहांपुर |
04 जून 2025 | गाजीपुर | मोतीलाल महाविद्यालय, सैदपुर, वार्ड नं 11, गाजीपुर |
05 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड विजयीपुर |
05 जून 2025 | लखनऊ | आईटीआई अलीगंज, लखनऊ |
05 जून 2025 | बांदा | क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, बंगालीपुरा, बाँदा |
06 जून 2025 | फतेहपुर | विकास खंड एराया |
06 जून 2025 | आगरा | क्षेत्रीय रोजगार मेला कार्यालय, साई की टकिया क्रॉसिंग, एमजी रोड, आगरा |
10 जून 2025 | बिजनौर | दिशा इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेहतौर रोड, धामपुर |
10 जून 2025 | प्रतापगढ़ | बाबू संत बख्श इंजीनियरिंग कॉलेज, एनएच-31, शुखपालनगर, प्रतापगढ़ |
10 जून 2025 | अमेठी | डी.बी.यस. प्रा. आईटीआई, नुसरतपुर, तिलोई, अमेठी |
11 जून 2025 | शाहजहांपुर | आईटीआई तिलहर, शाहजहांपुर |
12 जून 2025 | लखनऊ | आईटीआई अलीगंज, लखनऊ |
13 जून 2025 | बरेली | फ्यूचर यूनिवर्सिटी, लखनऊ रोड, नियर फरीदपुर टोल प्लाजा, बरेली |
04 जून – 09 जून 2025 | प्रतापगढ़ | जिला सेवा योजन कार्यालय, प्रतापगढ़ (ऑनलाइन रोजगार मेला) |
UP Rojgar Mela 2025: क्या-क्या लेकर जाना जरूरी है?
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स साथ ले जाना जरुरी है। इंटरव्यू के दौरान कंपनियां उम्मीदवारों से उनके व्यक्तिगत अनुभव, योग्यता और करियर से जुड़े अन्य बिंदुओं पर बातचीत करेंगी।आधार कार्ड और पैन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
मूल निवास प्रमाण पत्र
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर इन रोजगार मेलों की पूरी जानकारी और स्थानवार विवरण रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से आप अपडेट रह सकते हैं और जरूरी दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।