औंग थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कानपुर नगर के नौबस्ता में रहने वाले श्याम सुंदर के बेटे मोनू गौतम से तय की थी। बीते रविवार की रात बारात गांव पहुंची थी। बताया जा रहा है कि देर रात तक लगभग शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थीं।
सोमवार सुबह कलेवा के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। दुल्हन विदाई के लिए कार में बैठी। इस दौरान दूल्हा बेहोश होकर कार में ही गिर गया। दूल्हे को इलाज के लिए कानपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन, वह उठ नहीं सका और रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्राइवेट अस्पताल से कानपुर किया गया रेफर
आनन-फानन दूल्हे को एक स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ही दूल्हे मोनू की सांसें थम गई। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, इस दुखद घटना के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हुई।