scriptसुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे पर किया खौफनाक हमला, चाकू से किया निजी अंग पर वार | fatehpur-bride-knife-attack-on suhagrat groom-serious-injury | Patrika News
फतेहपुर

सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे पर किया खौफनाक हमला, चाकू से किया निजी अंग पर वार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सुहागरात के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की शादी सामूहिक विवाह में हुई थी।

फतेहपुरJun 08, 2025 / 07:34 pm

Prateek Pandey

fatehpur suhagrat bride knife attack

सांकेतिक तस्वीर, PC: AI

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुहागरात की रात एक नवविवाहित दुल्हन ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

सुहागरात की रात हुई चौंकाने वाली वारदात

21 वर्षीय युवक की शादी हाल ही में कौशांबी जिले की एक युवती से सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। 6 जून की रात जब दूल्हा- दुल्हन सुहागरात के लिए कमरे में गए, तो विवाद के बाद दुल्हन ने चाकू निकाल कर दूल्हे के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। घटना के दौरान युवक की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत पहुंचे और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवक की हालिया स्थिति

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। परिवार वाले इस घटना से सदमे में हैं और मामले की जांच हेतु पुलिस को सूचित किया गया है। वधू पक्ष ने युवती को मानसिक रुप से बीमार बताया है।

पुलिस की कार्रवाई

फतेहपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुल्हन के मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि घटना के पीछे जो भी कारण होगा, उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Fatehpur / सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे पर किया खौफनाक हमला, चाकू से किया निजी अंग पर वार

ट्रेंडिंग वीडियो